{"_id":"60213fca8ebc3e4b39106d0f","slug":"ban-vs-wi-bangladesh-shakib-al-hasan-ruled-out-of-second-west-indies-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"BANvsWI: बांग्लादेश को लगा तगड़ा झटका, दूसरे टेस्ट से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BANvsWI: बांग्लादेश को लगा तगड़ा झटका, दूसरे टेस्ट से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी
Mon, 08 Feb 2021 07:14 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 08 Feb 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
बांग्लादेश क्रिकेट टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन जाघ में लगी चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। टीम प्रबंधन ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। दरअसल, दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 11 फरवरी से शुरू होगा। इससे पहले शाकिब का बाहर होना वाकई टीम के लिए चिंता का सबब है।
विज्ञापन
बता दें कि पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को तीन विकेट के हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इसी के साथ वह सीरीज में 1-0 से आगे है। पहले टेस्ट में विंडीज की तरफ से डेब्यू करने वाले काइल मेयर्स ने शानदार दोहरा शतक जड़ा था।
विज्ञापन
17 महीने के बाद पहला टेस्ट खेल रहे शाकिब ने विंडीज के खिलाफ अपना 25वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने पहली पारी में 150 गेंदों में पांच चौके की मदद से 68 रन बनाए। वहीं, दूसरी पारी में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था।
विज्ञापन