फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BAN vs SL: kusal parera 120 helped Sri Lanka won by 97 runs

BANvSL: क्लीन स्वीप से बचा श्रीलंका, परेरा-चमीरा के दम पर जीता तीसरा वन-डे, बांग्लादेश को 97 रन से हराया

Fri, 28 May 2021 08:21 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 28 May 2021 08:21 PM IST
सार

  • बांग्लादेश ने 2-1 से जीती वन-डे सीरीज
  • तीसरे वन-डे में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 97 रन से हराया
  • कप्तान कुसल परेरा ने जड़ा शतक
  • दुश्मांता चमीरा ने 16 रन देकर लिए पांच विकेट

विज्ञापन
BAN vs SL: kusal parera 120 helped Sri Lanka won by 97 runs
कुसल परेरा - फोटो : social media

विस्तार

कुसल परेरा (120 रन) की शानदार शतकीय पारी और दुश्मांता चमीरा (16 रन देकर पांच विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका ने तीसरे वन-डे में बांग्लादेश को 97 रन से हरा दिया। इसी के साथ मेहमान टीम क्लीन स्वीप होने से बच गई। बता दें कि तीन मैचों की वन-डे सीरीज बांग्लादेश ने 2-1 से अपने नाम की। इस जीत के साथ ही श्रीलंका को वन डे सुपर लीग के 10 अंक मिले। बता दें कि बांग्लादेश फिलहाल सुपर लीग में 50 अंकों के साथ शीर्ष पर है।

विज्ञापन


वनडे करियर का छठा शतक
अगर मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने छह विकेट के नुकसान पर 286 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 42.3 ओवर्स में 189 रन पर ही सिमट गई। बांग्लादेश की तरफ से कुसल परेरा ने 122 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 120 रन की बेहतरीन पारी खेली। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपने वनडे करियर का छठा शतक पूरा किया। 

विज्ञापन

यह कमाल करने वाले चौथे कप्तान
परेरा बतौर ओपनर वन-डे शतक जड़ने वाले चौथे श्रीलंकाई कप्तान बन गए। उनसे पहले सनथ जयसूर्या, उपुल थरंगा और तिलकरत्ने दिलशान भी यह कमाल  कर चुके हैं। इसके अलावा परेरा बांग्लादेश में बतौर सलामी बल्लेबाज शतक जड़ने वाले श्रीलंका के दूसरे कप्तान भी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed