फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BAN vs PAK, 2nd T20: Pakistan defeated bangladesh by 8 wickets and clinch the series

BAN vs PAK: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को दूसरे टी-20 में आठ विकेट से हराया, सीरीज में ली 2-0 की अजेय बढ़त

Sat, 20 Nov 2021 07:59 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 20 Nov 2021 07:59 PM IST
सार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए बांग्लादेश को दूसरे टी-20 मैच में भी एकतरफा अंदाज में हरा दिया है। पाकिस्तान ने छोटे स्कोर वाले मुकाबले में 11 गेंदें शेष रहते आठ विकेट से बड़ी जीत दर्ज की।

विज्ञापन
BAN vs PAK, 2nd T20: Pakistan defeated bangladesh by 8 wickets and clinch the series
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@TheRealPCB

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए बांग्लादेश को दूसरे टी-20 मैच में भी एकतरफा अंदाज में हरा दिया है। पाकिस्तान ने छोटे स्कोर वाले मुकाबले में 11 गेंदें शेष रहते आठ विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। मेहमान टीम ने इस जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी ले ली। 

विज्ञापन


मैच में ढाका के शेरे बांग्ला स्टेडियम में शनिवार को खेले गए मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि उसका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ और उसने पांच रन के स्कोर पर ही अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। इसके बाद अफीफ हुसैन और नजमुल हुसैन ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश की 40 रन से अधिक की साझेदारी निभाई। लेकिन दोनों जल्दी ही पवेलियन लौट गए। टीम के बल्लेबाज विकेट गंवाने के साथ-साथ रनों के लिए भी तरसते रहे। इसका नतीजा यह रहा कि बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 108 रन ही बना पाई। 
विज्ञापन


बांग्लादेश की तरफ से नजमुल हुसैन शांतो ने 40 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली तो वहीं पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी और शादाब खान ने दो-दो विकेट हासिल किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और 12 रन के स्कोर पर बाबर आजम आउट हो गए। इसके बाद मोहम्मद रिजवान और फखर जमां ने मिलकर शानदार साझेदारी निभाई और टीम को जीत दिला गए। फखर जहां 51 गेंदों में 57 रन बनाकर नाबाद रहे वहीं रिजवान ने 45 गेंदों में 39 रन बनाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed