फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ban vs NZ Rangana herath will be Bangladesh Spin Bowling Consultant in New Zealand Tour

BAN vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे पर बांग्लादेश टीम के स्पिन गेंदबाजी सलाहकार होंगे रंगना हेराथ, शाकिब की जगह फैजल महमूद को मौका

Wed, 08 Dec 2021 06:36 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 08 Dec 2021 06:36 PM IST
सार

रंगना हेराथ टी-20 वर्ल्डकप में भी बांग्लादेश क्रिकेट टीम के साथ थे। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में वो बांग्लादेश के गेंदबाजी सलाहकार नहीं थे, लेकिन न्यूजीलैंड के दौरे पर वो टीम के साथ रहेंगे। 

विज्ञापन
Ban vs NZ Rangana herath will be Bangladesh Spin Bowling Consultant in New Zealand Tour
रंगना हेराथ

विस्तार

श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर रंगना हेराथ न्यूजीलैंड दौरे पर बांग्लादेश टीम के साथ रहेंगे। उन्हें इस दौरे के लिए टीम का स्पिन गेंदबाजी सलाहकार बनाया गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट संचालन प्रमुख अकरम खान ने कहा कि हेराथ न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज में टीम के साथ रहेंगे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने उनके साथ दो साल का अनुबंध किया है। हेराथ टी-20 वर्ल्डकप में भी बांग्लादेश के कोचिंग स्टाफ में शामिल थे, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में वो टीम के साथ नहीं थे। 
विज्ञापन


बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट संचालन प्रमुख अकरम खान ने क्रिकबज को बताया कि हेराथ न्यूजीलैंड जा रहे हैं और दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान टीम का हिस्सा होंगे। 
विज्ञापन


एक से 13 जनवरी के बीच खेली जाएगी सीरीज
बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच एक जनवरी से खेला जाएगा। वहीं दूसरे टेस्ट की शुरुआत नौ जनवरी से होगी। न्यूजीलैंड में क्वारंटीन के नियमों में काफी छूट दी गई है। इस वजह से बांग्लादेश यहां दो दिन के दो अभ्यास मैच भी खेलेगा। अकरम खान ने बताया कि स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की जगह युवा खिलाड़ी फैजल महमूद रब्बी को टीम में शामिल किया गया है। फैजल ने अब तक बांग्लादेश के लिए कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय टीम का एलान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पारिवारिक कारणों से शाकिब ने वापस लिया नाम
बांग्लादेश की शुरुआती टीम में ऑलराउंडर शाकिब अल हसन का नाम शामिल था। बाद में शाकिब ने पारिवारिक कारणों से इस सीरीज में उपलब्ध रहने में अपनी असमर्थता जताई और उनकी जगह रब्बी को मौका दिया गया है। रब्बी ने हाल ही में नेशनल क्रिकेट लीग की 11 पारियों में 60.30 के औसत से 603 रन बनाए थे। अकरम ने बताया कि रब्बी को घरेलू मैचों में अच्छे प्रदर्शन का ईनाम मिला है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed