फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ball Change Controversy in Fifth Ashes Test Dukes ball owner dilip start investigation after allegations

Ashes Ball Controversy: एशेज में गेंद बदलने पर बवाल, ड्यूक गेंद के निर्माता ने शुरू की जांच, जानें पूरा विवाद

Sun, 06 Aug 2023 01:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 06 Aug 2023 01:02 PM IST
सार

एशेज टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में गेंद बदलने से शुरू हुआ विवाद लगातार तूल पकड़ रहा है। अब ड्यूक गेंद के मालिक दिलीप जजोडिया ने पूरे मामले पर जांच करने की बात कही है।

विज्ञापन
Ball Change Controversy in Fifth Ashes Test Dukes ball owner dilip start investigation after allegations
इंग्लैंड की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशेज टेस्ट सीरीज के आखिरी दिन गेंद बदले जाने के बाद इंग्लैंड की किस्मत भी बदल गई और बदली गई गेंद से इंग्लैंड के गेंदबाजों को जमकर स्विंग मिलनी शुरू हो गई। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए और मैच भी हार गया।
विज्ञापन


एशेज टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में गेंद बदलने से शुरू हुआ विवाद लगातार तूल पकड़ रहा है। अब ड्यूक गेंद के मालिक दिलीप जजोडिया ने पूरे मामले पर जांच करने की बात कही है। जजोडिया ने कहा कि इस विवाद से उनकी साख को नुकसान हुआ है और वह अपने स्तर पर जांच करेंगे। हालांकि, आईसीसी इस मामले में नियम बता चुका है और साफ कर चुका है कि गेंद को नियमों के अंदर रहकर ही बदला गया था।
विज्ञापन

क्या है विवाद?

Ball Change Controversy in Fifth Ashes Test Dukes ball owner dilip start investigation after allegations
जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड - फोटो : सोशल मीडिया
एशेज टेस्ट सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 384 रन का लक्ष्य रखा था। ऑस्ट्रेलिया को लगभग दो दिन के खेल में यह लक्ष्य हासिल करना था। वहीं, इंग्लैंड के 10 विकेट लेने थे। डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा ने शानदार शुरुआत की और सीरीज में पहली बार ऑस्ट्रेलिया के लिए शतकीय सलामी साझेदारी की। दोनों अर्धशतक लगाकर खेल रहे थे और ऐसा लग रहा था कि कंगारू टीम यह मैच अपने नाम कर सीरीज 3-1 से जीतकर इतिहास रच देगी। 

मैच के आखिरी दिन 35वें ओवर में मार्क वुड की एक गेंद उस्मान ख्वाजा के हेलमेट पर लगी और इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने अंपायर से गेंद बदलने की मांग की। नियम के अनुसार बीच में गेंद बदले जाने पर नई गेंद भी वैसी ही होना चाहिए, जैसी पुरानी गेंद थी, लेकिन यहां पर जो नई गेंद इंग्लैंड को दी गई उसकी चमक पुरानी गेंद की तुलना में काफी ज्यादा थी। इस गेंद के साथ इंग्लैंड के गेंदबाजों को जमकर स्विंग मिलने लगी और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 135/0 से 169/3 हो गया। क्रीज पर जम चुके ख्वाजा और वॉर्नर आउट हो गए। इसके बाद इंग्लैंड के गेंदबाज मैच में हावी हो गए और अंत में कंगारू टीम को 334 रन पर समेटकर मैच 49 रन से अपने नाम कर लिया। 

ख्वाजा ने की शिकायत

Ball Change Controversy in Fifth Ashes Test Dukes ball owner dilip start investigation after allegations
उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया
गेंद बदले जाने के बाद इंग्लैंड के गेंदबाजों को जब स्विंग मिलने लगी तो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैरान रह गए। कमेंट्री कर रहे रिकी पोंटिंग ने भी इस पर सवाल खड़े किए। मैच के बाद इस पर बात करते हुए ख्वाजा ने कहा “मैं सीधे कुमार के पास गया और तुरंत कहा, वह गेंद उस गेंद जैसी नहीं दिखती, जिसके साथ हम खेल रहे थे। मैं इस पर कुछ लिखा हुआ देख सकता हूं।, इस एशेज सीरीज में मैंने जितनी भी गेंदों का सामना किया था, यह उनकी तुलना में बहुत कठिन थी और मैंने हर बार नई गेंद के खिलाफ पारी की शुरुआत की थी।"

आईसीसी ने क्या कहा?
ऑस्ट्रेलिया के साथ एशेज सीरीज खत्म होने के दो दिन बाद आईसीसी ने गेंद-बदलने के मामले पर ऑस्ट्रेलिया के आरोप का जवाब दिया। आईसीसी ने पांचवें टेस्ट में हुई घटना पर बात करने की बजाय गेंद बदलने के नियम बताए। एक प्रवक्ता ने कहा, "आईसीसी मैचों में अंपायरों द्वारा लिए गए फैसलों पर टिप्पणी नहीं करती है।" “हालांकि, हम पुष्टि कर सकते हैं कि प्रत्येक मैच की शुरुआत से पहले ही सभी गेंदों का चयन किया जाता है और जब आवश्यकता होती है, तो मैच अधिकारी उस गेंद को चुनते हैं जो बदली जाने वाली गेंद की स्थिति के सबसे करीब होती है।”
विज्ञापन

दिलीप ने जांच की बात कही 

Ball Change Controversy in Fifth Ashes Test Dukes ball owner dilip start investigation after allegations
ड्यूक बॉल
पोंटिंग की जांच की मांग का जवाब देते हुए ड्यूक गेंद के मालिक दिलीप जजोदिया ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा “विशिष्ट सीजन के लिए हम जो भी गेंद बनाते हैं, उस पर तारीख की मोहर लगी होती है। इस पर 2023 अंकित होगा। हम हर मैदान पर गेंदों की आपूर्ति करते हैं। इन गेंदों को ईसीबी या आईसीसी नियंत्रित नहीं करता है, इसे ग्राउंड अथॉरिटी नियंत्रित करती है। इसलिए इस मैच की गेंदों को सरे ने नियंत्रित किया। सीजन शुरू होने से पहले सरे को हमने गेंदों की आपूर्ति की और फिर वे उन्हें पुरानी करने के लिए उनके साथ अभ्यास करना शुरू करते हैं। मेरे विचार में, वे शायद इसे उतनी सटीकता से नहीं कर रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, बदली गई गेंद ड्यूक गेंद के 2018/19 बैच से थी, जो इंग्लैंड में बल्लेबाजों के लिए एक बुरे सपने के समान थी, लेकिन जजोडिया को इस बात पर विश्वास नहीं था कि 2023 सीरीज में ऐसी गेंद का इस्तेमाल किया गया था।

उन्होंने कहा, "यह बहुत मुश्किल है, लेकिन असंभव नहीं है। मैं कल्पना नहीं कर सकता कि वे एक अलग तारीख वाली गेंद को वहां डालने का जोखिम उठाएंगे। भले ही गेंद से सोना निकल जाए, उस पर छाप पड़ जाती है। इससे छुटकारा पाना आसान नहीं होगा। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि यह असंभव है, लेकिन इसकी संभावना न के बराबर है। मैं खुद जांच करने जा रहा हूं, क्योंकि यह मुझे प्रभावित करता है... मेरा नाम दांव पर है इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि वे गेंद के साथ कुछ गलत न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed