{"_id":"6332ba2434e2233d146b2b56","slug":"babar-azam-trolled-for-comment-on-roger-federer-retirement-see-in-viral-tweet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Babar Azam On Roger Federer: रोजर फेडरर को पहचान नहीं पाए बाबर आजम, हंसते हुए कहा- क्या नाम है यार..","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Babar Azam On Roger Federer: रोजर फेडरर को पहचान नहीं पाए बाबर आजम, हंसते हुए कहा- क्या नाम है यार..
Tue, 27 Sep 2022 03:26 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 27 Sep 2022 03:26 PM IST
सार
बाबर आजम ने रोजर फेडरर के संन्यास के बाद भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी थी। इसके बाद बाबर का वह वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगा, जिसमें वह फेडरर को पहचान ही नहीं पाए थे।
विज्ञापन
रोजर फेडरर और बाबर आजम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर ने लेवर कप में अपने टेनिस करियर का आखिरी मैच खेला। उन्होंने अपने आखिरी मैच में राफेल नडाल के साथ जोड़ी बनाई थी, लेकिन उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के बाद फेडरर के चिर प्रतिद्वंद्वी राफेल नडाल भी उनका हाथ पकड़कर रोते रहे। टेनिस के फैंस के लिए फेडरर का संन्यास बड़ी क्षति थी। फेडरर के आखिरी मैच के बाद दुनियाभर की बड़ी खेल हस्तियों ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इनमें पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली भी शामिल थे।
बाबर ने लिखा "महान व्यक्तित्व, आदर्श, आपका रिटायरमेंट अच्छा रहे। आप वाकई में महान हैं।" इस ट्वीट के बाद लोगों ने बाबर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वह रोजर फेडरर को पहचान नहीं पा रहे हैं। इस वीडियो में बाबर को फेडरर का नाम बताने में लंबा संघर्ष करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो एक चैट शो का है, इसमें फेडरर का नाम नहीं बता पाने के बाद बाबर हंसने लगते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए लोगों ने बाबर का जमकर मजाक बनाया।
Keshav Maharaj: नवरात्रि में धोती पहनकर मंदिर पहुंचा दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी, लिखा- जय माता दी, शुभ नवरात्रि

— Out Of Context Cricket (@GemsOfCricket) September 26, 2022
टेनिस के सबससे महान खिलाड़ियों में एक हैं फेडरर
रोजर फेडरर टेनिस के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं। वह पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 20 ग्रैंडस्लैम जीते थे। टेनिस रैंकिंग में सबसे ज्यादा समय तक पहले पायदान पर रहने का रिकॉर्ड भी फेडरर के ही नाम है। उन्होंने अपने 24 साल के करियर में छह ऑस्ट्रेलियन ओपन, एक फ्रेंच ओपन, आठ विंबलडन ओपन और पांच यूएस ओपन जीते। वह लगातार 10 ग्रैंडस्लैम जीतने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं। इसके अलावा वह दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने तीन बार एक साल के अंदर चारों ग्रैंडस्लैम का फाइनल खेला।
Women's Asia Cup: 18 साल पहले दो टीमों के साथ हुई थी महिला एशिया कप की शुरुआत, 2012 में बदल गया था फॉर्मेट
फेडरर ने सबसे ज्यादा आठ बार विंबलडन ओपन का खिताब जीता है। टेनिस के ओपन एरा में सबसे ज्यादा खिताब जीतने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 103 खिताब जीते हैं, जबकि जिमी कॉर्नर्स 109 खिताब के साथ पहले नंबर पर हैं। सबसे ज्यादा एकल मैच जीतने के मामले में भी जिमी कॉनर्स के बाद फेडरर दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 1251 मैच जीते, जबकि, कॉनर्स ने 1274 मैच जीते।