फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Babar Azam Reveals When He Will Get Married before Peshawar Zalmi vs Lahore Qalandars PSL 2023 match

Babar Azam Marriage: शादी के सवाल पर शरमाए बाबर आजम, सफेद बालों पर दिया यह जवाब, VIDEO देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Sun, 26 Feb 2023 04:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 26 Feb 2023 04:09 PM IST
सार

हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान 28 वर्षीय बाबर से मीडिया ने शादी को लेकर सवाल पूछा, इस पर वह शरमा गए और मजेदार जवाब दिया। 

विज्ञापन
Babar Azam Reveals When He Will Get Married before Peshawar Zalmi vs Lahore Qalandars PSL 2023 match
बाबर आजम शादी के सवाल पर शरमा गए - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिकेट जगत में हाल फिलहाल में कई खिलाड़ियों ने शादी की है। भारत के हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी, शान मसूद और शादाब खान शादी के बंधन में बंध चुके हैं। पिछले कुछ समय में ये खिलाड़ी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहे हैं। हालांकि, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम शादी न करने की वजह से चर्चाओं में हैं।
विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनकी शादी से जुड़े सवाल जरूर पूछे जाते हैं। हालांकि, वह अपनी सूझबूझ से शादी के सवाल को टालने में कामयाब रहे हैं। हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान 28 वर्षीय बाबर से मीडिया ने शादी को लेकर सवाल पूछा, इस पर वह शरमा गए और मजेदार जवाब दिया। 

Shaheen Afridi Wedding: Watch as Babar Azam, Sarfaraz, Nassem Shah and  Pakistan cricket team attends Wedding of Shahid Afridi DAUGHTER
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएसएल में पेशावर जाल्मी और लाहौर कलंदर्स के बीच मैच से पहले जब बाबर प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए तो एक पत्रकार ने सवाल पूछा- आप कप्तान हैं। आपकी टीम के सभी लड़कों की शादी हो रही है और आपका बाल सफेद होता जा रहा है। तो आपका कब इरादा है शादी का?

इस पर बाबर मुस्कुराने लगे और उन्होंने जवाब दिया- सफेद उम्र की वजह से नहीं, शुरू से है सफेद। ये नहीं कि शादी के लिए हो रही है। देखिए, जब टाइम आएगा तब हो जाएगा। टाइम का इंतजार मैं भी कर रहा हूं, आप भी करें।
विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबर के इस जवाब में सबको हैरान कर दिया। इसके बाद बाबर दूसरे सवाल का जवाब देने लगे। पीएसएल की बात करें तो मोहम्मद रिजवान की टीम मुल्तान सुल्तांस पांच मैचों में चार जीत और आठ अंकों के साथ पहले स्थान पर है। इस्लामाबाद यूनाइटेड चार मैचों में तीन जीत और छह अंक के साथ दूसरे, शाहीन अफरीदी की लाहौर कलंदर्स चार अंक के साथ तीसरे और बाबर की पेशावर जाल्मी चार अंकों के साथ ही चौथे स्थान पर है। कराची किंग्स पांचवें और क्वेटा ग्लैडिएटर्स आखिरी यानी छठे स्थान पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed