फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   babar azam has no interest in things happening outside field Shahid Afridi said we will make him good captain

Shahid And Babar: बाबर को मैदान के बाहर की चीजों में कोई रुचि नहीं, अफरीदी बोले- उन्हें बेहतर कप्तान बनाएंगे

Mon, 26 Dec 2022 09:07 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 26 Dec 2022 09:07 AM IST
सार

पाकिस्तान क्रिकेट इन दिनों बदलाव के दौर से गुजर रहा है और अब बाबर आजम की कप्तानी पर भी खतरा मंडरा रहा है। इस बीच शाहिद अफरीदी ने कहा है कि वे बाबर को बेहतर कप्तान बनाने की कोशिश करेंगे। 
 

विज्ञापन
babar azam has no interest in things happening outside field Shahid Afridi said we will make him good captain
शाहिद अफरीदी और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-3 की हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल मचा हुआ है। यहां क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष से लेकर चयनकर्ता तक सब कुछ बदल चुका है। चार दिन के अंदर पाकिस्तान में दो बड़े बदलाव हुए हैं और अब बाबर आजम की कप्तानी जाने का खतरा भी मंडरा रहा है। कुछ महीने पहले इंग्लैंड क्रिकेट में भी ऐसा ही हुआ था। उस समय इंग्लैंड की टीम एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुरी तरह हार गई थी। इसके बाद वहां कप्तान से लेकर कोच और क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्टर तक सब कुछ बदल दिया गया। नतीजा यह हुआ कि इंग्लैंड ने टेस्ट खेलने का अंदाज ही बदल दिया। इसके बाद से यह टीम 10 में से नौ टेस्ट जीत चुकी है। 
विज्ञापन


अब पाकिस्तान क्रिकेट में भी इसी राह पर है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पाकिस्तान में बाबर आजम से कप्तानी छीनी जा सकती है। इस बीच पाकिस्तान के नए कोच शाहिद अफरीदी और खुद बाबर ने इस मामले पर बयान दिए हैं।
विज्ञापन

बाबर बोले- बाहर क्या हो रहा, उससे मतलब नहीं
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि उन्हें पता है कि पाकिस्तान क्रिकेट में काफी बदलाव हो रहे हैं, लेकिन उनका ध्यान क्रिकेट पर है। ये सारी चीजें मैदान के बाहर हो रही हैं और मैदान के बाहर होने वाली चीजों पर वह ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। उनका ध्यान सिर्फ अपने खेल पर और अच्छा प्रदर्शन करने पर है। पिछली टेस्ट सीरीज में उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी, लेकिन इस सीरीज में वह न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा खेल दिखाना चाहेंगे। 

बाबर को अच्छा कप्तान बनाएंगे- अफरीदी
पाकिस्तान के नए मुख्य चयनकर्ता शाहिद अफरीदी ने कहा कि बाबर आजम एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं और वह कप्तान के रूप में उनका समर्थन करते हैं। उनका काम बाबर को बेहतर कप्तान बनाना है और बेहतर प्रदर्शन करने में बाबर की मदद करेंगे। अफरीदी ने यह भी कहा कि बाबर आजम पहले भी वर्कलोड की बात कह चुके हैं। ऐसे में वह बेंच स्ट्रेंथ को आजमाना चाहेंगे और कई खिलाड़ी, जो लंबे समय से टीम से बाहर हैं, उन्हें भी मौका देने की कोशिश करेंगे। 



शाहिद ने कहा कि शाहीन अफरीदी के न खेलने पर हमजा को मौका दिया जाएगा। वह पिछले साल से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। शाहिद ने यह भी कहा कि चयन समिति का काम बाबर आजम की मदद करना है। वह विश्व स्तरीय बल्लेबाज हैं और उन्हें बेहतर कप्तान भी बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed