फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Azharuddin: प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए अजहरुद्दीन; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच एजेंसी ने पूछे सवाल

Tue, 08 Oct 2024 11:49 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 08 Oct 2024 11:49 AM IST
सार

61 वर्षीय पूर्व सांसद को पहले तीन अक्तूबर को हैदराबाद के फतेह मैदान रोड स्थित कार्यालय में एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने नई तारीख मांगी और इसलिए उन्हें आठ अक्तूबर को बुलाया गया।

विज्ञापन
Azharuddin appeared before ED in Hyderabad Cricket Association money laundering case
मोहम्मद अजहरुद्दीन - फोटो : PTI
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन मंगलवार को हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। न्यूज एजेंसी पीटीआई के आधिकारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस मामले में अजहरुद्दीन से पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया।


सफेद कुर्ता-पायजामा पहने अजहरुद्दीन सुबह करीब 11 बजे हैदराबाद के फतेह मैदान रोड स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे। उनके साथ उनकी कानूनी टीम भी थी। 61 वर्षीय पूर्व सांसद को पहले तीन अक्तूबर को कार्यालय में एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने नई तारीख मांगी और इसलिए उन्हें आठ अक्तूबर को बुलाया गया। यह जांच हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) में कथित वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित है, जिसमें ईडी ने पिछले साल नवंबर में तलाशी ली थी।
Trending Videos
Azharuddin appeared before ED in Hyderabad Cricket Association money laundering case
मोहम्मद अजहरुद्दीन - फोटो : PTI
सूत्रों ने कहा था कि एचसीए अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान अजहरुद्दीन की भूमिका एजेंसी की जांच के दायरे में है। पूर्व भारतीय कप्तान की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, जिन्होंने पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में असफलता हासिल की थी। पिछले साल तेलंगाना पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने के बाद, उन्होंने कहा था कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे और साजिश के तहत थे। यह उनकी प्रतिष्ठा को बर्बाद करने के लिए उनके प्रतिद्वंद्वियों द्वारा किया गया सिर्फ एक स्टंट था।
Azharuddin appeared before ED in Hyderabad Cricket Association money laundering case
मोहम्मद अजहरुद्दीन - फोटो : PTI
धन शोधन का यह मामला तेलंगाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा एचसीए के 20 करोड़ रुपये के कथित आपराधिक दुरुपयोग के संबंध में दर्ज की गईं तीन प्राथमिकी और आरोपपत्रों से संबंधित है। ईडी ने कहा था कि पिछले साल की गई छापेमारी में डिजिटल डिवाइस, 'अपराध साबित करने वाले' दस्तावेज और 10.39 लाख रुपये जब्त किए गए थे। जो रुपये जब्त किए गए उसके लेनदेन के बारे में कोई हिसाब नहीं था। अजहरुद्दीन ने 2009 में उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद लोकसभा सीट से जीत के साथ अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। वह तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Azharuddin appeared before ED in Hyderabad Cricket Association money laundering case
मोहम्मद अजहरुद्दीन - फोटो : PTI
अजहरुद्दीन का करियर
अजहरुद्दीन ने भारत के लिए 99 टेस्ट और 334 वनडे खेले थे। उनके नाम टेस्ट में 45.04 की औसत से 6215 रन और वनडे में 36.92 की औसत से 9378 रन हैं। टेस्ट में उन्होंने 22 शतक और 21 अर्धशतक, जबकि वनडे में सात शतक और 58 अर्धशतक लगाए। इसके अलावा वनडे में अजहरुद्दीन ने 12 विकेट भी लिए हैं। टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 199 रन और वनडे में 153 रन रहा है। अजहरुद्दीन ने 1992, 1996 और 1999, तीन वनडे विश्व कप में टीम इंडिया की कप्तानी भी की है।
विज्ञापन
Azharuddin appeared before ED in Hyderabad Cricket Association money laundering case
मोहम्मद अजहरुद्दीन - फोटो : PTI
1990 में टीम इंडिया के कप्तान बने
अजहरुद्दीन को 1990 में न्यूजीलैंड दौरे के लिए श्रीकांत की जगह भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था। उन्होंने 90 के दशक के ज्यादातर वनडे और टेस्ट में भारत का नेतृत्व किया और वह भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उन्होंने कप्तान के रूप में 103 वनडे मैच और 14 टेस्ट जीते। उनके क्रिकेट करियर का आखिरी फेज काफी मुश्किलों से भरा रहा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed