{"_id":"5768e0134f1c1b9a60b487ce","slug":"axar-patel-jumped-to-his-best-in-icc-rankings-for-odi-bowlers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अक्षर पटेल ने गेंदबाजी में हासिल की करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अक्षर पटेल ने गेंदबाजी में हासिल की करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 21 Jun 2016 01:05 PM IST
विज्ञापन
अक्षर पटेल
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के लेफ्ट-ऑर्म स्पिनर अक्षर पटेल ने अपने क्रिकेट करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। जिम्बाब्वे दौरे पर टीम के साथ गए इस फिरकी गेंदबाज ने वनडे रैंकिंग में 20 स्थान की जोरदार जंप लगाया है।
विज्ञापन
अक्षर इस समय वनडे की गेंदबाजी रैंकिंग में 13वें पायदान पर पहुंच गए हैं। साथ ही वह अब टीम इंडिया के सबसे सफल गेंदबाज आर अश्विन की रैंकिंग से अब सिर्फ 3 पायदान पीछे हैं। दिलचस्प यह है कि अक्षर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई सीरीज में 3 विकेट ही झटक सके थे। भारत ने यह सीरीज 3-0 से जीतकर क्लीन स्वीप किया था।
विज्ञापन
जिम्बाब्वे के खिलाफ हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज के बाद जारी आईसीसी की नई वनडे रैंकिंग में सिर्फ अक्षर की ही रैंकिंग में फायदा नहीं हुआ है, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और धवल कुलकर्णी की रैंकिंग में भी सुधार आया है।
विज्ञापन
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जिन्होंने इस सीरीज में सबसे ज्यादा 9 विकेट झटके थे कि रैंकिंग में 28 अंकों का सुधार हुआ है। वह 125वीं रैंकिंग से 97वीं रैंकिंग पर आ गए हैं। जबकि सीरीज में 5 विकेट लेने वाले साथी तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी 29 अंकों के सुधार के साथ 88वें पायदान पर आ गए हैं।
वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में विराट कोहली हैं नंबर टू
विराट कोहली
वेस्टइंडीज के फिरकी गेंदबाज सुनील नारायन दुनिया के नंबर वन गेंदबाज बने हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर 3 पायदान के सुधार के साथ दूसरे नंबर पर आ गए हैं।
इस बीच बल्लेबाजों की रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डीविलियर्स पहले, विराट कोहली दूसरे और हाशिम अमला तीसरे पायदान पर हैं।
Published by SURENDRA KUMAR VERMA
इस बीच बल्लेबाजों की रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डीविलियर्स पहले, विराट कोहली दूसरे और हाशिम अमला तीसरे पायदान पर हैं।
Published by SURENDRA KUMAR VERMA