{"_id":"5fe9f70b8ebc3e3b8b581638","slug":"ausvsind-ricky-ponting-says-it-is-just-been-very-poor-batting-so-far-from-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"AUSvsIND: गुस्से से लाल हुए पोंटिंग, अपनी ही टीम को सुनाई खरी-खोटी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSvsIND: गुस्से से लाल हुए पोंटिंग, अपनी ही टीम को सुनाई खरी-खोटी
Mon, 28 Dec 2020 08:48 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 28 Dec 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
रिकी पोंटिंग
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने सोमवार को अपनी ही टीम के बारे में बुरा भला कहा है। दरअसल, दूसरे टेस्ट में भारतीय गेंदबाजों के आगे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के प्रदर्शन को देख पोंटिंग गुस्से से लाल हो गए और अपनी ही टीम को खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन
रिकी पोंटिंग ने कहा कि एमसीजी पिच में कोई खामी नहीं है। मगर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ सबसे खराब बल्लेबाजी की। उन्होंने अपनी टीम की आलोचना करे हुए कहा, 'आप पिच को दोष नहीं दे सकते। पिच बिल्कुल सही है। गेंद थोड़ी स्पिन हो रही थी, लेकिन आप पहले से ऐसी उम्मी करते हैं। यह अब सबसे खराब बल्लेबाजी का नमूना है।'
विज्ञापन
चैनल सात से बातचीत में पोंटिंग ने कहा कि भारतीय गेंदबाजों के आगे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज सजग होकर नहीं खेले। उन्होंने कहा कि वे खराब शॉट खेलकर आउट हुए। इस पूर्व कप्तान ने कहा कि वे नियमित तौर पर स्कोर बोर्ड को चलाने में विफल रहे और इससे दबाव बन गया और जब दबाव बन जाता है तो खराब शॉट लगता है।
विज्ञापन
बता दें कि मेलबर्न में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया की पहली पारी 326 रन पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को 131 रन की बढ़त मिली। मैच के पहले दिन भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 195 रन पर आउट कर दिया था। वहीं, दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलिया अपनी दूसरी पारी में जैसे-तैसे 133/6 रन ही बना पाई। अब वह भारत से सिर्फ 2 रन ही आगे है।