{"_id":"5c3d9319bdec2273242138aa","slug":"ausvind-ravindra-jadeja-one-hand-run-out-usman-khawaja-video-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जडेजा ने दिखाया एक हाथ से कमाल, ख्वाजा को किया गजब रन आउट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: जडेजा ने दिखाया एक हाथ से कमाल, ख्वाजा को किया गजब रन आउट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 15 Jan 2019 01:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वन-डे में रवींद्र जडेजा ने अपनी फिल्डिंग से सभी का दिल जीत लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने स्कोरबोर्ड पर 9 विकेट खोकर 298 रन का स्कोर खड़ा किया। कंगारू टीम की शुरुआत बिगाड़ने में जडेजा का अहम हाथ रहा।
2 of 5
26 रन पर दो विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम संभलने लगी थी। तीसरे विकेट के लिए मार्श और उस्मान ख्वाजा के बीच 56 रन की साझेदारी भी हो चुकी थी। इसके पहले कि यह जोड़ी भारत के लिए खतरा बनती, रवींद्र जडेजा ने अपने बाहुबल और चुस्ती-फुर्ती के दम पर ख्वाजा को खेल खत्म कर दिया।
3 of 5
दरअसल, एलेक्स कैरी के आउट होने के बाद उस्मान ख्वाजा बल्लेबाजी के लिए आए। पारी के 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर उस्मान ख्वाजा ने कुलदीप यादव की गेंद पर एक रन लेने की कोशिश की, लेकिन तभी गेंद जडेजा के पास गई और जडेजा ने बिजली जैसी रफतार से स्टंप्स पर सटीक थ्रो दे मारा।
जडेजा की फुर्ती का अंदाजा उस्मान ख्वाजा नहीं लगा पाए और वह क्रीज से दूर रह गए। ख्वाजा 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जडेजा का यह रनआउट देखकर एडिलेड ओवल में मौजूद दर्शक भी हैरान रह गए। जडेजा ने एक हाथ से बिजली जैसी रफतार से ख्वाजा की 21 रनों की पारी का अंत कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
इतना ही नहीं टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने फील्डिंग के साथ-साथ गेंदबाजी में भी जलवा दिखाया। 28वें ओवर में जडेजा ने पीटर हैंड्सकोंब को विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी के हाथों स्टंप आउट करा दिया और ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका दिया। हैंड्सकॉम्ब 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस तरह जडेजा ने फील्डिंग और गेंदबाजी में अपना जलवा बिखेरा है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।