{"_id":"5fccd2678ebc3ecf727edb9c","slug":"ausvind-indian-cricket-team-10th-consecutive-win-in-t20-breaks-pakistan-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लगातार 10वां मैच जीत भारत ने रचा इतिहास, तोड़ा पाकिस्तान का सबसे बड़ा T-20 रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लगातार 10वां मैच जीत भारत ने रचा इतिहास, तोड़ा पाकिस्तान का सबसे बड़ा T-20 रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 06 Dec 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम
- फोटो : ट्विटर @BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत ने शिखर धवन की 36 गेंद में 52 रन की पारी के बाद हार्दिक पांड्या की आक्रामक बल्लेबाजी के बूते टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। सिडनी में रविवार को हुए दूसरे टी-20 में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हार झेलनी पड़ी। मेहमान टीम ने इस तरह वन-डे श्रृंखला में 1-2 से मिली हार का बदला चुकता किया। यह भारत की ऐतिहासिक टी-20 जीत थी।
2 of 6
भारतीय टीम
- फोटो : ट्विटर @BCCI
इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर भारत ने अब तक का दूसरा बड़ा सफल लक्ष्य हासिल किया। 2016 में सिडनी में भारत ने 198 रन का सफल लक्ष्य साधा था। अब 195 रन बनाकर जीत हासिल की।
3 of 6
मैच के बाद पांड्या और विराट
- फोटो : ट्विटर @BCCI
भारत ने जैसे ही 195 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को दो गेंद रहते हासिल किया उसने टी-20 में लगातार 10वीं जीत दर्ज कर ली। यह क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत का अबतक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है, इसी के साथ टीम इंडिया ने पाकिस्तान के बड़े रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
- फोटो : ट्विटर
जुलाई 2018 से नवंबर 2018 तक पाकिस्तान ने लगातार नौ टी-20 इंटरनेशनल मैच जीते थे। इस दौरान पाक टीम ने ट्राई सीरीज में जिम्बाब्वे को और फिर दो बार ऑस्ट्रेलिया को हराया, इसके बाद यूएई में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को तीन तीन बार हराया। विराट की टीम इंडिया ने शुक्रवार को कैनबरा टी-20 जीतकर ही इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी।
विज्ञापन
5 of 6
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : social media
भारतीय टीम पिछले साल दिसंबर 2019 से अजेय है। हैदराबाज में वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराते हुए टीम इंडिया ने अपना यह विजयी रथ शुरू किया था। इसके बाद साल की शुरुआत में श्रीलंका को 2-0 से फिर न्यूजीलैंड को उसी के घर में जाकर 5-0 से रौंदा था। अब ऑस्ट्रेलिया को भी उसी की सरजमीं पर लगातार दो मैच में पटकते हुए सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।