{"_id":"621471582f0f3027e77c07af","slug":"australian-players-to-miss-opening-matches-of-ipl-2022-know-when-which-player-will-join-ipl-teams","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: आरसीबी, दिल्ली और कोलकाता के लिए बड़ा झटका, शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे मैक्सवेल, वार्नर और कमिंस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: आरसीबी, दिल्ली और कोलकाता के लिए बड़ा झटका, शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे मैक्सवेल, वार्नर और कमिंस
Tue, 22 Feb 2022 10:45 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 22 Feb 2022 10:45 AM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के बड़े खिलाड़ी आईपीएल 2022 के शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। अधिकतर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी 10 से 11 अप्रैल के बाद ही अपनी टीम के साथ जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन
वार्नर, मैक्सवेल और स्टोइनिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2022 की शुरुआत से पहले, दिल्ली, बैंगलोर और कोलकाता जैसी टीमों को बड़ा झटका लगा है। टीम के कई बड़े खिलाड़ी इस साल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग के शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय किया है कि ऑस्ट्रेलिया के लिए अनुबंधित सभी खिलाड़ी छह अप्रैल के बाद ही भारत आ सकेंगे। इसके बाद आईपीएल टीमों ने इस फैसले पर नाराजगी भी जताई है। ऑस्ट्रेलिया के 14 खिलाड़ी इस साल आईपीएल का हिस्सा हैं।
ऑस्ट्रेलिया के 14 खिलाड़ियों में से चार खिलाड़ी पहले मैच से आईपीएल के लिए उपलब्ध होंगे। वहीं बाकी 10 खिलाड़ी लगभग 11 अप्रैल से अपनी टीम के साथ जुड़ सकेंगे।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के रवैये से खिलाड़ी और फ्रेंचाइजी परेशान
इनसाइड स्पोर्ट्स के अनुसार आईपीएल टीमें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फैसले के खिलाफ बीसीसीआई से बात करना चाहती हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि उनके सभी अनुबंधित खिलाड़ी छह अप्रैल के बाद ही आईपीएल खेलने के लिए निकल सकेंगे। ऐसे में डेविड वार्नर, पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल और जोश हेजलवुड जैसे खिलाड़ी भी छह अप्रैल के बाद ही आईपीएल खेलने के लिए भारत पहुंचेंगे, जबकि ये चारों खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज और एकमात्र टी-20 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं हैं।
विज्ञापन
पांच अप्रैल तक पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलेगा ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया की टीम लंबे समय बाद पाकिस्तान का दौरा कर रही है। चार मार्च से शुरू हो रहे इस दौरे में पहले तीन टेस्ट फिर तीन वनडे और पांच अप्रैल को एकमात्र टी-20 मैच खेला जाएगा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के सभी खिलाड़ी आईपीएल में खेल सकेंगे। इधर आईपीएल की शुरुआत मार्च के आखिरी सप्ताह में हो सकती है। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल के शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे।
सीन एबॉट, नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, मिशेल मार्श और मार्कस स्टोइनिश जैसे खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की वनडे और टी-20 टीम में शामिल हैं। ये खिलाड़ी पांच अप्रैल तक अपने देश के लिए खेलेंगे। इसके बाद आईपीएल खेलने के लिए भारत पहुंचेंगे। अपना क्वारैंटीन पूरी करने के बाद 10 या 11 अप्रैल से ये खिलाड़ी मैच खेल सकेंगे।
दिल्ली और बैंगलोर के लिए परेशानी सबसे ज्यादा
ऑस्ट्रेलिया के अहम खिलाड़ियों में दो खिलाड़ी दिल्ली की टीम का हिस्सा हैं। वहीं आरसीबी के भी दो खिलाड़ी 11 अप्रैल तक ही टीम के साथ जुड़ सकेंगे। ये खिलाड़ी शुरुआती तीन से चार मैच नहीं खेलेंगे। इससे टीमों को नुकसान होगा। वार्नर और मार्श दिल्ली के अहम खिलाड़ी हैं, जबकि मैक्सवेल और बेहरेनडॉर्फ आरसीबी की टीम का हिस्सा हैं।
पहले मैच से खेल सकेंगे ये खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया के जो खिलाड़ी अनुंबध का हिस्सा नहीं हैं, उन्हें पहले मैच से ही आईपीएल खेलने की छूट है। इसमें टिम डेविड, डेनियल सम्स, राइली मेरिडिथ और नेथन कुल्टर नाइल का नाम शामिल हैं। वहीं मैक्सवेल, वार्नर, कमिंस, हेजलवुड, मैथ्यू वेड, मार्कस स्टोइनिस, सीन एवॉट, जेसन बेहरेनडॉर्फ और नाथन एलिस 11 अप्रैल से आईपीएल मैच खेल पाएंगे।