{"_id":"5b7932a942c79246773ea008","slug":"australian-pace-bowler-mitchell-johnson-retires-from-all-forms-of-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज गेंदबाजी के एक युग का अंत, ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचेल जॉनसन का क्रिकेट से संन्यास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तेज गेंदबाजी के एक युग का अंत, ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचेल जॉनसन का क्रिकेट से संन्यास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 19 Aug 2018 02:39 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को तीन साल पहले अलविदा कहने वाले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने कहा कि वह क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले रहे हैं क्योंकि उनके शरीर ने गेंदबाजी में साथ देना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
36 वर्ष के इस खिलाड़ी ने पिछले महीने टी-20 बिग बैश लीग की टीम पर्थ स्कॉचर्स छोड़ दी थी लेकिन उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग या अन्य घरेलू टी-20 टूर्नामेंट में खेलने की बात से इनकार नहीं किया था।
विज्ञापन
जॉनसन ने पर्थ नाओ न्यूज वेबसाइट में लिखा, ‘अब सब खत्म हो गया है। मैंने अपनी अंतिम गेंद फेंक दी। अपना अंतिम विकेट ले लिया। आज मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा करता हूं।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘मैंने पूरी दुनिया में विभिन्न टी-20 टूर्नामेंट में खेलना जारी रखने की उम्मीद बनाई हुई थी, शायद अगले साल के मध्य तक। लेकिन मेरे शरीर ने अब जवाब देना शुरू कर दिया है।’
जॉनसन ने कहा कि उन्हें इस साल के आईपीएल के दौरान पीठ में समस्या महसूस की थी और ‘शायद यह संकेत था कि यह आगे बढ़ने का समय था।’
उन्होंने कहा, ‘अगर मैं शत प्रतिशत नहीं खेल सकता तो मैं टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे सकता और मेरे लिए यह हमेशा टीम की बात होती है।’
जॉनसन ने ऑस्ट्रेलिया के 73 टेस्ट खेलकर 313 विकेट हासिल किए थे। उन्होंने 153 वनडे में 239 विकेट तथा 30 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 38 विकेट चटकाए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह पर्थ स्कोचर्स से जुड़े थे। वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइटराइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल चुके हैं।