{"_id":"a5ea2f3302b929370090b1fadbe8c324","slug":"australian-media-raise-voice-against-micheal-clarke-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया के 'हॉरर शो' के बाद कप्तान क्लार्क के इस्तीफे के चर्चे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलिया के 'हॉरर शो' के बाद कप्तान क्लार्क के इस्तीफे के चर्चे
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 07 Aug 2015 06:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया टीम के चौथे एशेज टेस्ट की पहली पारी में लंच से पहले महज 60 रनों पर लुढ़कने को यहां मीडिया ने ‘हॉरर शो’ करार देते हुए कप्तान माइकल क्लार्क के इस्तीफे की मांग की है।
विज्ञापन
ब्रिस्बेन के कूरियर मेल ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट संकट से गुजर रहा है और यह एशेज के इतिहास का सबसे काला दिन था। पहली पारी में इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने 15 रन देकर आठ विकेट लिए।
विज्ञापन
इसके बाद पहले दिन उसके बल्लेबाज जो रूट ने नाबाद 124 रन बनाए। कूरियर मेल ऑनलाइन ने लिखा कि लंच से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम बुरी तरह पिट गई और पहले दिन के खेल की समाप्ति तक एशेज में उसकी उम्मीदें ध्वस्त हो गईं।
विज्ञापन
डेली टेलीग्राफ ने कप्तान माइकल क्लार्क के बारे में लिखा कि माइकल अब सब खत्म हो गया। आप बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं, अपनी पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ। आपने टीम की बड़ी सेवा की लेकिन अब सब खत्म हो गया।
अखबार ने लिखा कि टीम को बड़े स्तर पर फेरबदल की जरूरत है। सिडनी मार्निंग हेराल्ड ने कहा कि पहले दिन के खेल की समाप्ति के बाद कप्तान क्लार्क की प्रेस कान्फ्रेंस आठ मिनट चली उतनी कि जितनी देर पहले तीन बल्लेबाज क्रीज पर टिके थे।
हेराल्ड समाचार पत्र ने भी क्लार्क से कप्तानी छोड़ने की अपील की। कहा कि क्लार्क पुराने हो चुके हैं, उनकी पास नए तरीके नहीं हैं।