फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia White Wash to sri lanka and seals the series by 3-0 

AUSvSL: डेविड वॉर्नर का एक और कमाल, टी-20 सीरीज में श्रीलंका का सूपड़ा साफ

Fri, 01 Nov 2019 05:13 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 01 Nov 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
Australia White Wash to sri lanka and seals the series by 3-0 
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

डेविड वॉर्नर (57* रन, 50 गेंद, 4 चौके और एक छक्के) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को तीसरे और आखिरी मुकाबले में श्रीलंका को सात विकेट से करारी शिक्सत दी। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में श्रीलंका का सूफड़ा साफ कर दिया। बता दें कि पहला टी-20 मैच ऑस्ट्रेलिया ने 134 रन से जीता था, जबकि दूसरे टी-20 में कंगारुओं ने श्रीलंका को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी थी।

विज्ञापन


मेलबर्न में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और फील्डिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 14 गेंदें शेष रहते ही 145 रन बनाकर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया और टी-20 सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


इस मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी के लिए वॉर्न को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज से नावाजा गया। वॉर्नर ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में एक शतक (100*) और दो अर्धशतक (60* और 57*)  के साथ 270 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैन ऑफ द मैच रहे वॉर्नर ने कप्तान आरोन फिंच (37) के साथ पहले विकेट के लिए 69 और एशटन टर्नर (22*) के साथ चौथे विकेट के लिए अटूट 46 रन जोड़े। श्रीलंका की तरफ से कुसाल परेरा ने सर्वाधिक 57 और अविष्का फर्नांडो ने 20 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टार्क, केन रिचर्डसन और पैट कमिंस ने दो-दो विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed