{"_id":"5dd929bf8ebc3e54a0090413","slug":"australia-vs-pakistan-brisbane-test-match-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"AUSvPAK: लाबुशेन-डेविड वार्नर की शतकीय पारी से ऑस्ट्रेलिया जीत के करीब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSvPAK: लाबुशेन-डेविड वार्नर की शतकीय पारी से ऑस्ट्रेलिया जीत के करीब
Sat, 23 Nov 2019 06:14 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 23 Nov 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
डेविड वॉर्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्नस लाबुशेन (185) और डेविड वार्नर (154) की बड़ी शतकीय पारियों से ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को पहली पारी में 580 रन बनाए। इसके बाद पाकिस्तान की दूसरी पारी में 64 रन पर तीन विकेट चटकाकर मैच पर अपनी पकड़ बेहद मजबूत कर ली।
विज्ञापन
पाकिस्तान की पहली पारी 240 रन पर सिमटी थी जिससे ऑस्ट्रेलिया ने 340 रन की बढ़त हासिल की। पाकिस्तान को पारी हार से बचने के लिए अभी और 276 रन बनाने होंगे। स्टंप्स के समय शान मसूद 27 और बाबर आजम 20 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
मिशेल स्टार्क ने दिन के आखिरी घंटे के खेल में पाकिस्तान को पारी के तीसरे और पांचवें ओवर में दो झटके दिए। उन्होंने सलामी बल्लेबाज एवं कप्तान अजहर अली (पांच) को एलबीडब्लू करने के बाद हैरिस सोहेल (आठ) विकेट के पीछे टिम पेन के हाथों कैच कराया। शानदार लय में चल रहे पैट कमिंस ने इसके बाद असद शफीक को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा।
विज्ञापन
लाबुशेन ने अपनी पहली शतकीय पारी को बडे स्कोर में बदला, लेकिन अपने घरेलू मैदान गाबा में वह दोहरा शतक बनाने से चूक गए। एशेज श्रृंखला के दौरान चोटिल स्टीव स्मिथ की जगह टेस्ट टीम में शामिल होने के बाद उन्होंने लगातार चार अर्धशतकीय पारी खेल टीम में जगह पक्की की। इससे पहले गेंदबाज नसीम शाह (68 रन पर एक विकेट) के पहले शिकार बने। वार्नर और लाबुशेन ने दूसरे विकेट के लिए 129 रन जोड़े।
लेग स्पिनर यासिर शाह(205 रन पर चार विकेट) ने इसके बाद शानदार फार्म में चल रहे पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ (04) को बोल्ड किया। यासिर ने छह टेस्ट में सातवीं बार स्मिथ को चलता किया। लाबुशेन को इसके बाद मैथ्यू वेड (60) के रूप में अच्छा साथी मिला।
दोनों की चौथे विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी को सोहेल (75 रन पर दो विकेट) ने तोड़ा वेड को आउट कर तोड़ा। इसके बाद ट्रेविस हेड (24) और कप्तान पेन (13) बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। ऑस्ट्रेलिया ने 25 रन के अंदर आखिरी पांच विकेट गंवा दिए जिसमें लाबुशेन का विकेट भी शामिल है। लाबुशेन को शाहीन अफरीदी (96 रन पर दो विकेट) ने चलता किया।