फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia vs India: Virat Kohli picks a shot from AB de Villiers book to smack an incredible six

VIDEO: डीविलियर्स स्टाइल में छक्का मारने के बाद उन्हें रात में मैसेज करेंगे विराट कोहली

Sun, 06 Dec 2020 06:20 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 06 Dec 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
Australia vs India: Virat Kohli picks a shot from AB de Villiers book to smack an incredible six
एबी डीविलियर्स, विराट कोहली - फोटो : @clutchplay

भारत ने रविवार को वन-डे सीरीज में हार का बदला ले लिया। सिडनी में खेले गए दूसरे टी-20 में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त बना ली है। 

विज्ञापन


इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज एबी डीविलियर्स के स्टाइल में छक्का लगाया। दरअसल, भारतीय पारी के दौरान मैच के 15वें ओवर में विराट ने एंड्रयू टाई की गेंद पर शानदार छक्का लगाया। विराट के इस शॉट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मैच जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब विराट से इस स्टाइल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वो रात में एबी डीविलियर्स को मैसेज करेंगे और पूछेंगे कि वो इस शॉट के बारे में क्या सोचते हैं।

बता दें कि भारतीय कप्तान कोहली ने इस मैच में 24 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से 40 रन की शानदार पारी खेली। विराट और हार्दिक पांड्या (42*) के बीच चौथे विकेट के लिए 29 रनों की साझेदारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed