{"_id":"5fdf08258ebc3ecd687a3f32","slug":"australia-vs-india-sydney-remains-preference-for-third-test-amid-corona-virus-outbreak-for-third-test-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की वजह से खतरे में टेस्ट सीरीज? आखिरकार सामने आया क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोरोना की वजह से खतरे में टेस्ट सीरीज? आखिरकार सामने आया क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
Sun, 20 Dec 2020 02:11 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 20 Dec 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
पहला टेस्ट हारने के बाद भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिडनी में कोविड-19 के मामलों के बढ़ने के कारण भारत के खिलाफ चल रही चार मैचों की श्रृंखला के आखिरी दो टेस्ट के स्थलों में अदला-बदली करने की रिपोर्टों पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने रविवार को कहा कि तीसरे टेस्ट के स्थल के लिए सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) अब भी उसकी पहली पसंद है।
विज्ञापन
सिडनी में सात जनवरी से तीसरा टेस्ट मैच खेला जाना है जबकि अंतिम मैच 15 जनवरी में ब्रिसबेन में खेला जाएगा। भारत पहला टेस्ट मैच आठ विकेट से गंवाने के बाद श्रृंखला में 0-1 से पीछे चल रहा है। सिडनी के उत्तरी समुद्र तटों पर वायरस का प्रकोप बढ़ने के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया था।
विज्ञापन
रिपोर्टों के अनुसार, 'सिडनी और ब्रिसबेन के बीच तीसरे और चौथे टेस्ट मैच की अदला बदली शीर्ष विकल्प है। अगर ऐसा होता है तो सिडनी में 15 से 19 जनवरी के बीच श्रृंखला का चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा।' लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक हॉकले ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच सिडनी में ही होगा।
विज्ञापन
सिडनी मार्निंग हेरल्ड के अनुसार हॉकले ने बयान में कहा, 'हमने कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया है और सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर (तीसरा) मैच कराना हमारी पहली पसंद है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस बेहद चुनौतीपूर्ण समय में सुचारू रूप से मैचों के आयोजन के लिए ठोस व्यवस्था तैयार की है तथा हम अपनी जैव सुरक्षा टीम, सरकारों, प्रांतीय और क्षेत्रीय संघों, आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स संघ, हमारे भागीदारों और स्थलों के साथ मिलकर उचित निर्णय लेना जारी रखेंगे।'
कोविड-19 के मामले बढ़ने के कारण चोट से उबर रहे ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और तेज गेंदबाज सीन एबॉट दोनों ही शनिवार को सिडनी से मेलबर्न चले गए जहां 26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच (दूसरा टेस्ट) खेला जाना है। रिपोर्ट के अनुसार एक वैकल्पिक योजना दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच को मेलबर्न में आयोजित करना हो सकती है। इसमें कहा गया है, 'मेलबर्न में अगले दो टेस्ट मैचों का आयोजन अगला विकल्प हो सकता है।'