फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अस्पताल गए मोहम्मद शमी, दर्द से कराह रहे थे, चोट के बाद कलाई तक नहीं उठा पा रहे

Sat, 19 Dec 2020 03:30 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 19 Dec 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
Australia vs India: Mohammed Shami is in a lot of pain, Virat Kohli provides update on injury
मोहम्मद शमी की चोट - फोटो : ट्विटर

टीम इंडिया भले ही एडिलेड टेस्ट में हार का गम भूल जाए, लेकिन अगले मैच तक दर्द से जरूर कराहती रहेगी। कम से कम मैच के बाद विराट कोहली के बयान से तो यही लग रहा है। जब भारतीय कप्तान से मोहम्मद शमी के बारे में पूछा गया तो जो उन्होंने बताया वो दुखदायी ही है। भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में जब नौ विकेट पर 36 रन बनाए थे तब मोहम्मद शमी को चोटिल होने के कारण मैदान छोड़ना पड़ा, जिससे पारी समाप्त हो गई।

Australia vs India: Mohammed Shami is in a lot of pain, Virat Kohli provides update on injury
मोहम्मद शमी - फोटो : ट्विटर

कमिंस की गेंद सीधे शमी के बाएं हाथ की कलाई पर लगी और वो बेहद दर्द में दिखाई दिए। भारत का यह 88 वर्षों के टेस्ट इतिहास में न्यूनतम स्कोर है। पहली पारी में 55 रन पीछे होने के कारण ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 90 रन का लक्ष्य मिला। शमी चोटिल होने के कारण गेंदबाजी नहीं कर पाए और ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से 21 ओवर में दो विकेट पर 93 रन बनाकर दिन-रात्रि टेस्ट मैचों में अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखा।

Australia vs India: Mohammed Shami is in a lot of pain, Virat Kohli provides update on injury
मोहम्मद शमी की चोट - फोटो : ट्विटर

फीजियो ने मैदान पर आकर शमी को राहत देने की कोशिश की, लेकिन दर्द इतना ज्यादा था कि शमी को मैदान छोड़कर ही जाना पड़ा। मैच के बाद विराट ने मोहम्मद शमी की चोट पर अपडेट दिया। बकौल विराट, 'शमी दर्द से कराह रहे थे। वह अपनी कलाई तक नहीं उठा पा रहे। वह स्कैन के लिए अस्पताल जा चुके हैं, जिसके बाद ही उनकी चोट की गंभीरता पर बात की जा सकती है। फिलहाल कुछ कहना जल्दबाजी होगी। हमें जल्द ही मालूम चल जाएगा कि आखिर शमी की चोट कितनी गहरी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Australia vs India: Mohammed Shami is in a lot of pain, Virat Kohli provides update on injury
चोटिल मोहम्मद शमी - फोटो : ट्विटर

टीम इंडिया ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर पहले ही अपने स्टार खिलाड़ियों की चोट से परेशान है। सबसे अनुभवी पेसर ईशांत शर्मा पहले ही चोटिल होकर पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं। रवींद्र जडेजा आखिरी टी-20 में कनकशन की वजह से पहला टेस्ट नहीं खेल पाए। रोहित शर्मा भी चोट की वजह से पहले दो टेस्ट से बाहर हैं। शमी को स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया है। टेस्ट श्रृंखला के बाकी मैचों में उनका खेलना संदिग्ध है। चार मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम अब 0-1 से पिछड़ चुकी है। दूसरा मुकाबला 26 दिसंबर (बॉक्सिंग डे) से मेलबर्न में खेला जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed