फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australia tighten grip on third test

तीसरे टेस्ट में कंगारुओं ने कसा श्रीलंका पर शिकंजा

Sat, 05 Jan 2013 03:01 PM IST
सिडनी/एजेंसी
सिडनी/एजेंसी Updated Sat, 05 Jan 2013 03:01 PM IST
विज्ञापन
australia tighten grip on third test

अपने गेंदबाजों के दम पर ऑस्ट्रेलिया के पास घरेलू मैदान पर एक बार फिर क्लीन स्वीप का मौका है। श्रीलंका के खिलाफ तीसरे एवं आखिरी क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ले अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका की दूसरी पारी में 225 रनों के स्कोर पर 7 विकेट झटक लिए हैं। श्रीलंका के पास अभी 87 रनों की लीड है।

विज्ञापन


इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने मैथ्यू वेड (नाबाद 102) के शतक की बदौलत श्रीलंका की पहली पारी में 294 रन के जवाब में अपनी पहली पारी लंच से पहले नौ विकेट पर 432 रन बनाकर समाप्त घोषित की। इस तरह मेजबान टीम को पहली पारी में 138 रन की अहम बढत हासिल हुई और उसने फिर दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका को दूसरी पारी में 225 के स्कोर तक सात झटके देकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।
विज्ञापन


मेहमान टीम की बढत महज 87 रन की है और उसके मात्र तीन विकेट शेष हैं। ओपनर दिमुथ करणारत्ने ने 85 और कप्तान माहेला जयवर्द्धने ने 60 रन बनाकर श्रीलंका को ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर पहली टेस्ट जीत दिलाने की उम्मीद बंधाई लेकिन इस जोडी के टूटते ही मेहमान टीम फिर पिछले पांवों पर आ गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करणारत्ने ने 109 गेंदों में दस चौकों और एक छक्के की मदद से 85 रन बनाए जबकि कप्तान के रूप में अपनी अंतिम पारी खेल रहे माहेला ने 128 गेंदों में नौ चौकों के सहारे 60 रन बनाए। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी की। करणारत्ने चायकाल के तुंरत बाद आउट हो गए और महज 15 रन से अपना पहला टेस्ट शतक चूक गए। श्रीलंका ने अंतिम सत्र में 95 रन जोडकर छह विकेट गंवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed