फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australia strong after three fifty

तीन पचासों से आस्ट्रेलिया मजबूत

Sat, 05 Jan 2013 12:23 AM IST
सिडनी/एजेंसी
सिडनी/एजेंसी Updated Sat, 05 Jan 2013 12:23 AM IST
विज्ञापन
australia strong after three fifty

डेविड वार्नर (85), फिल ह्यूज (87) और माइकल क्लार्क (50) के पचासों के दम पर आस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे एवं आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन छह विकेट पर 342 रन बनाकर 48 रन की बढ़त हासिल कर ली। वार्नर और ह्यूज ने दूसरे विकेट के लिए 130 रन जोडे़। तब लग रहा था कि आस्ट्रेलिया बड़ी बढ़त कायम करने की तरफ बढ़ रहा है लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद मेजबान टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए।

विज्ञापन


स्टंप्स के समय मैथ्यू वेड 47 और पीटर सिडल 16 रन बनाकर क्रीज पर थे। आस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 48 रन की है और उसके चार विकेट शेष हैं। श्रीलंका ने पहली पारी में 294 रन बनाए थे। ओपनर एड कोवन के चार रन बनाकर रनआउट होने के बाद वार्नर और ह्यूज ने आस्ट्रेलिया की पारी को संभाला।
विज्ञापन


वार्नर ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 84 गेंदों में दस चौकों की मदद से 85 रन बनाए जबकि ह्यूज ने संयम के साथ खेलते हुए 143 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 87 रन की पारी खेली। वार्नर और ह्यूज आस्ट्रेलिया को 166 रन तक ले गए। वार्नर ने अपना पचासा मात्र 37 गेंदों में पूरा किया लेकिन शतक पूरा करने से पहले ही तिलकरत्ने दिलशान की गेंद पर धमिका प्रसाद को कैच थमा बैठे। ह्यूज भी 87 रन बनाकर रंगना हेरात की गेंद पर दिनेश चंडीमाल के हाथों लपके गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लार्क ने 75 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 50 रन बनाए। इस मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर चुके माइकल हसी जब बल्लेबाजी करने उतरे तो दर्शकों ने खडे़ होकर उनका अभिवादन किया। श्रीलंका के खिलाड़ियों ने भी गार्ड आफ आनर प्रदान किया। हसी 25 रन बनाकर रन आउट हुए। श्रीलंका की ओर से हेरात ने 69 रन देकर दो विकेट लिए जबकि नुवान प्रदीप और दिलशान को एक-एक विकेट मिला।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed