फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia overtake India to top ICC Mens Test Rankings latest in hindi

ICC Rankings: केपटाउन में ऐतिहासिक जीत के बावजूद टीम इंडिया को गंवाना पड़ा ताज, अब टेस्ट में यह टीम बनी नंबर-1

Fri, 05 Jan 2024 03:38 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 05 Jan 2024 03:38 PM IST
सार

पिछले साल आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज ड्रॉ पर छूटने का फायदा मिला। उसने शीर्ष स्थान फिर से हासिल कर लिया।

विज्ञापन
Australia overtake India to top ICC Mens Test Rankings latest in hindi
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को केपटाउन में हराकर इतिहास रच दिया। उसने पहली बार इस मैदान पर मेजबान टीम को टेस्ट में हराया है। इसके बावजूद टीम इंडिया को आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष स्थान गंवाना पड़ा है। पाकिस्तान के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में लगातार दो टेस्ट मैच जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया पहले पायदान पर पहुंच गया है। उसने भारत के टेस्ट रैंकिंग में भारत के वर्चस्व को समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन


पिछले साल आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज ड्रॉ पर छूटने का फायदा मिला। उसने शीर्ष स्थान फिर से हासिल कर लिया। कंगारू टीम पिछली बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतने के बाद कुछ समय के लिए शीर्ष पर रही थी। रैंकिंग में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें 118-118 रेटिंग के साथ बराबरी पर थे। टीम इंडिया अधिक अंक खाते में होने के कारण शीर्ष पर थी।
विज्ञापन


भारत के पास अंक ज्यादा, लेकिन रेटिंग काम
आईसीसी की ताजा जारी रेटिंग में ऑस्ट्रेलिया के 118 रेटिंग हैं। उसके खाते में 3534 अंक हैं। वहीं, सीरीज ड्रॉ रहने के बाद भारत को एक रेटिंग का नुकसान झेलना पड़ा है। टीम इंडिया 117 रेटिंग और 3746 अंक के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गई। अन्य टीमों की रैंकिंग में अभी कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीसी टेस्ट रैंकिंग
स्थान टीम अंक रेटिंग
1 ऑस्ट्रेलिया 3534 118
2 भारत 3746 117
3 इंग्लैंड 4941 115
4 दक्षिण अफ्रीका 2536 106
5 न्यूजीलैंड 2471 95
6 पाकिस्तान 2304 92
7 श्रीलंका 2123 79
8 वेस्टइंडीज 2154 77
9 बांग्लादेश 1131 51
10 जिम्बाब्वे 223 32
11 अफगानिस्तान 31 10
12 आयरलैंड 0 0

भारत के पास होगा शीर्ष स्थान वापस हासिल करने का मौका
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज अभी चल रही है। कंगारू टीम सिडनी में खेले जा रहे टेस्ट को जीतकर शीर्ष स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर सकती है। वहीं, भारत के पास इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज को जीतकर फिर से शीर्ष स्थान हासिल करने का मौका होगा। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज 25 जनवरी से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed