फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australia opener david warner says he will do attack on ashwin bowling

वॉर्नर बोले, अश्विन की गेंद पर अटैक जारी रखूंगा

Sun, 12 Mar 2017 11:38 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Sun, 12 Mar 2017 11:38 AM IST
विज्ञापन
australia opener david warner says he will do attack on ashwin bowling
डेविड वॉर्नर - फोटो : ESPN

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का कहना है कि भले ही उन्हें आर अश्विन ने कई बार आउट किया हो बावजूद इसके वह इस ऑफ स्पिनर के खिलाफ अपना शॉट खेलना जारी रखेंगे। अश्विन ने मौजूदा टेस्ट सीरीज की चार पारियों में तीन बार वॉर्नर को आउट किया है। 

विज्ञापन


वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया मीडिया से कहा, ‘उन्होंने मुझे कुल नौ बार आउट किया है। इसलिए उन्हें इसका श्रेय जाता है।’ अश्विन ने बंगलूरू टेस्ट की पहली पारी में वॉर्नर को बोल्ड किया था जबकि दूसरी पारी में उन्होंने एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन की राह दिखाई थी।
विज्ञापन


बकौल वॉर्नर, ‘पिछले टेस्ट में मुझे उनके खिलाफ स्विच हिट करने का इरादा था। मैं रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश कर रहा था। मेरे लिए एकमात्र चिंता का विषय अनियमित उछाल है। यह मेरे लिए हमेशा चुनौती है।’ वॉर्नर का मानना है कि यदि अश्विन की लय बिगाड़नी है तो उनकी गेंदों पर स्विच हिट खेलना होगा लेकिन भारतीय विकेट पर ऐसा करना आसान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'अश्विन एक बेहतरीन गेंदबाज हैं'

australia opener david warner says he will do attack on ashwin bowling
आर अश्विन

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, ‘यदि भारतीय स्विच हिट को मिस कर दिया तो आप एलबीडब्ल्यू आउट हो सकते हैं। आपको उनके खिलाफ ध्यान से खेलना होगा। मुझे यह बात अच्छी तरह से पता है कि यदि मैं अश्विन के खिलाफ खेलता हूं तो वह कुछ न कुछ अपनी गेंदबाजी में परिवर्तन करते रहते हैं। 

उन्होंने कहा कि यदि वह कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं तो मैं यह सोचता हूं कि कैसे स्कोर करूं। वह एक बेहतरीन गेंदबाज हैं। उन्होंने कई बार आउट किए हैं लेकिन मैंने भी बल्ले से जवाब दिया है।’ इस सीरीज के पिछले दो टेस्ट मैचों में वॉर्नर अब तक रन बनाने में सफल नहीं हो सके हैं। हालांकि उनके टीम में शामिल रहने से विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव रहता है। 

वॉर्नर ने दावा किया है कि उन्होंने स्लेजिंग पर प्रतिक्रिया देना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘मुझे स्लेजिंग पर कोई प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है।’ हालांकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक बार उन्हें बॉल
टेम्परिंग मामले में आईसीसी की ओर से जुर्माना भी भुगतना पड़ा है। बकौल वॉर्नर, ‘मैं केवल ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की ओर से यह कह सकता हूं कि यदि इस तरह की हरकत हमारे खिलाड़ियों या स्टाफ की ओर से होता है तो मुझे बहुत दुख होगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed