फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australia become number one in test ranking

ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड से जीता मैच, टीम इंडिया को दिया झटका

Wed, 24 Feb 2016 02:50 PM IST
Updated Wed, 24 Feb 2016 02:50 PM IST
विज्ञापन
australia become number one in test ranking

स्टीवन स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक और मुकाम हासिल कर लिया। स्मिथ की नाबाद (53) रनों की पारी की बदौलत कंगारू टीम ने न्यूजीलैंड को लगातार दूसरा टेस्ट मैच हरा दिया।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने भले ही न्यूजीलैंड पर शानदार जीत दर्ज की लेकिन कंगारू टीम की इस जीत में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया इस जीत के साथ ही आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारत को पछाड़कर फिर नंबर वन बन गया है।
विज्ञापन


इससे पहले टीम इंडिया ने फ्रीडम सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को क्लीन स्वीप कर उसको (दक्षिण अफ्रीका) पीछे कर पहले पायदान का मुकाम हासिल किया था। जिसे कंगारू टीम ने लगातार दो जीत के बाद हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया इस वक्त 4823 प्वाइंट और 112 रेटिंग के साथ पहले नंबर पर है। वहीं, टीम इंडिया 3535 प्वाइंट और 110 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर है। कीवी टीम टेस्ट रैंकिंग में इस वक्त 6वें पायदान पर है।

मैकुलम को नहीं मिल सकी जीत से विदाई

australia become number one in test ranking

न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम के लिए करियर का आखिरी टेस्ट मैच जीत नहीं ला सका। हालांकि बल्लेबाजी में उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़कर मैच को ऐतिहासिक बनाने की कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से अपने नाम कर दो मैचों की सीरीज 2-0 से जीत ली।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 370 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 505 रन ठोंक दिए। दूसरी पारी में भी कीवी टीम के बल्लेबाज नहीं चले और 335 रन ही बना सके। 201 रनों का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आखिरी दिन 3 विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed