{"_id":"5aa65d8f4f1c1ba3758b4fb0","slug":"australia-beats-india-by-8-wickets-in-first-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय गेंदबाजों पर 'कहर' बनकर टूटा बोल्टन का बल्ला, कंगारुओं ने टीम इंडिया को 8 विकेट से रौंदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारतीय गेंदबाजों पर 'कहर' बनकर टूटा बोल्टन का बल्ला, कंगारुओं ने टीम इंडिया को 8 विकेट से रौंदा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Mar 2018 05:45 PM IST
विज्ञापन
निकोल बोल्टन
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकोल बोल्टन की शतकीय पारी और जेस जोनासन की धारदार गेंदबाजी के बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को नागपुर में खेले गए पहले वन-डे में 8 विकेट से करारी बात दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरूआत बेहद खराब रही और स्मृति मंधाना महज 12 रन बनाकर आउट हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद लगातार अंतराल पर टीम इंडिया के बल्लेबाज आउट होते चले गए। मैच में एक समय 113 रन के स्कोर पर भारत के 7 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे, तब लग रहा था कि टीम इंडिया इस मैच में 150 का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी। लेकिन अपनी दूसरा ही मैच खेल रही पूजा वस्त्राकर ने नौवें नंबर आकर 56 गेंदों पर 51 रन की ऐतिहासिक पारी खेली और टीम का स्कोर 201 रन तक पहुंचाया।
विज्ञापन
कंगारू टीम की ओर से जेस जोनासन ने सबसे अधिक 4 विकेट लिए। उनके अलावा अमांडा-जेड वेलिंगटन ने 3 जबकि एशले गर्डनर और मेगन शट ने एक-एक विकेट लिए।
202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने की शुरूआत शानदार रही और सलामी जोड़ी के तौर पर निकोल बोल्टन और एलिसा हेली के 60 रन की साझेदारी हुई। हालांकि हेली 38 रन बनाकर शिखा पांडे की शिकार हुई।
विज्ञापन
इसके बाद कंगारू कप्तान मेग लैनिंग 33 रन बनाकर रन आउट हुई। इन दोनों के आउट होने के बावजूद बोल्टन ने तेजी से रन बनाना जारी रखा और उन्होंने 101 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 100 रन की मैच विनिंग पारी खेली। उन्हें इसके लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।