फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs WI Russell and Rutherford made a record breaking partnership against australia

AUS vs WI: तीसरे टी20 में आया रसेल और रदरफोर्ड का तूफान, 100 रनों से ज्यादा की साझेदारी निभाकर तोड़ा कीर्तिमान

Tue, 13 Feb 2024 06:07 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 13 Feb 2024 06:07 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीसरे टी20 मैच में रसेल और रदरफोर्ड के बीच 139 रनों की साझेदारी हुई। दोनों के बीच ये टी20 क्रिकेट की अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है। 

विज्ञापन
AUS vs WI Russell and Rutherford made a record breaking  partnership against australia
रसेल-रदरफोर्ड - फोटो : Twitter

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच आज (13 फरवरी) तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया जिसे कैरिबियाई टीम 37 रनों से अपने नाम किया। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज को 2-1 से जीत लिया।  इस मैच में आंद्रे रसेल और शेरफेन रदरफोर्ड ने जमकर रनों की बरसात की। दोनों ने 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभाकर बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन


रसेल और रदरफोर्ड के नाम हुआ सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रदरफोर्ड और रसेल के बीच छठे विकेट के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की सबसे बड़ी साझेदारी हुई। टी20 क्रिकेट के इतिहास में अब तक ऐसा तीन बार हुआ है जब छठे विकेट के लिए 100 रन से अधिक की साझेदारी हुई है। 2010 में पहली बार ऑस्ट्रेलिया की तरफ से माइकल हंसी और कैमरन व्हाइट ने श्रीलंका के खिलाफ छठे विकेट के लिए नाबाद 101 रनों की साझेदारी निभाई थी। इसके बाद पीएनजी के दो खिलाड़ियों ने सिंगापुर के खिलाफ 115 रनों की भागीदारी की। अब ये रिकॉर्ड रदरफोर्ड और रसेल के नाम हो गया है।
विज्ञापन


प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए रसेल
बात करें इस मैच की तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कैरिबियाई टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई।  79 रनों पर वेस्टइंडीज पांच विकेट खो चुकी थी। ऐसे में छठवें नंबर पर उतरे आंद्रे रसेल और सातवें पर बल्लेबाजी के लिए आए शेरफेन रदरफोर्ड टीम के लिए संकटमोचक साबित हुए। दोनों के बीच 139 रनों की शानदार साझेदारी हुई। रसेल ने इस मुकाबले में 29 गंदों का सामना किया और 71 रन बनाए। 244.82 के स्ट्राइक रेट से इस खिलाड़ी ने चार चौके और सात छक्के जड़े। वहीं, रदरफोर्ड ने 40 गेंदों 67 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और पांच छक्के लगाए। दोनों की इस साझेदारी के दम पर वेस्टइंडीज ने बोर्ड पर 220 रन टांगे। इस शानदार प्रदर्शन के लिए रसेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेविड वॉर्नर के अलावा नहीं चला किसी का बल्ला
221 रनों के लक्ष्य का  जवाब देने उतरी ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेविड वॉर्नर के अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चला। सलामी बल्लेबाज ने 49 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्के की मदद से 81 रन बनाए। वहीं, टिम डेविड ने 41 रनों की नाबाद पारी खेली। इस मुकाबले में कप्तान मिचेल मार्श सिर्फ 17 रन बना सके। वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड ने और रोस्टन चेज ने 2-2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा अकील हुसैन को एक सफलता मिली। ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में पांच विकेट खोकर सिर्फ 183 रन बना सकी। इसी के साथ वेस्टइंडीज ने सीरीज का तीसरा मुकाबला 37 रनों के अंतर से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed