फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs WI 1st Test: Australia defeated West Indies by 10 wickets, Travis Head became player of the match

AUS vs WI 1st Test: ऑस्ट्रेलिया ने विंडीज को 10 विकेट से रौंदा, हेड का शानदार फॉर्म जारी, बने प्लेयर ऑफ द मैच

Fri, 19 Jan 2024 11:10 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 19 Jan 2024 11:10 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया को 26 रन का लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने 10 विकेट रहते हासिल कर लिया। ट्रेविस हेड को पहली पारी में उनके शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन
AUS vs WI 1st Test: Australia defeated West Indies by 10 wickets, Travis Head became player of the match
जीत दिलाने के बाद स्मिथ और लाबुशेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को 10 विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने अपनी पहली पारी में 188 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 283 रन बनाए और 95 रन की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की टीम 120 रन पर सिमट गई और ऑस्ट्रेलिया को 26 रन का लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने 10 विकेट रहते हासिल कर लिया। ट्रेविस हेड को पहली पारी में उनके शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दो टेस्ट मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 की बढ़त ले ली है। अब दूसरा टेस्ट ब्रिस्बेन में 25 जनवरी से खेला जाएगा।
विज्ञापन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी वेस्टइंडीज की टीम के बैटर कुछ खास नहीं कर सके। कप्तान क्रेग ब्रेथवेट 13 रन, तेजनारायण चंद्रपॉल छह रन, एलिक एथनाजे 13 रन, केवम हॉज 12 रन, जस्टिन ग्रीव्स पांच रन, जोशुआ डा सिल्वा छह रन, अल्जारी जोसेफ 14 रन, गुडाकेश मोती एक रन और शामार जोसेफ 36 रन बनाकर आउट हुए थे। कर्क मैकेंजी ने 50 रन की पारी खेली। वहीं, केमार रोच 17 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड और कप्तान पैट कमिंस ने चार-चार विकेट लिए। वहीं, मिचेल स्टार्क और नाथन लियोन को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 283 रन पर खत्म हुई। पहली बार ओपनिंग करने उतरे स्टीव स्मिथ 12 रन, उस्मान ख्वाजा 45 रन, मार्नस लाबुशेन 10 रन, कैमरन ग्रीन 14 रन, मिचेल मार्श पांच रन, एलेक्स कैरी 15 रन, मिचेल स्टार्क 10 रन, कप्तान पैट कमिंस 12 रन और नाथन लियोन 24 रन बनाकर आउट हुए। ट्रेविस हेड ने 134 गेंद में 12 चौके और तीन छक्के की मदद से 119 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया को 95 रन की बढ़त मिली। वेस्टइंडीज की ओर से डेब्यू कर रहे शामार जोसेफ ने पांच विकेट झटके। वहीं, केमार रोच और जस्टिन ग्रीव्स को दो-दो विकेट मिले। अल्जारी जोसेफ ने एक विकेट लिया। 
विज्ञापन

वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 120 पर खत्म हुई। ब्रेथवेट एक रन और चंद्रपॉल-अथानाजे खाता भी नहीं खोल सके। कर्क मैकेंजी 26 रन, केवेम हॉज तीन रन, ग्रीव्स 24 रन, जोशुआ डा सिल्वा 18 रन, अल्जारी जोसेफ 16 रन, मोती तीन रन और जोसेफ 15 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड पांच विकेट और स्टार्क-लियोन ने दो-दो विकेट लिए। ग्रीन ने एक विकेट लिया। 26 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया। ख्वाजा नौ रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। स्टीव स्मिथ 11 रन और लाबुशेन एक रन बनाकर नाबाद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed