फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs SL: Australia won the Test series in Sri Lanka after 14 years, won the second match by nine wickets

AUS vs SL: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका में 14 साल बाद टेस्ट सीरीज जीती, दूसरा मुकाबला भी नौ विकेट से अपने नाम किया

Sun, 09 Feb 2025 02:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 09 Feb 2025 02:20 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया ने 2011 से श्रीलंका में पहली बार टेस्ट सीरीज जीती है। टीम ने तब रिकी पोंटिंग की अगुआई में श्रीलंका को 1-0 से हराया था। ऑस्ट्रेलिया को 2016 में स्टीव स्मिथ की कप्तानी में श्रीलंका में 3-0 से क्लीनस्वीप का सामना करना पड़ा जबकि 2022 में सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही।

विज्ञापन
AUS vs SL: Australia won the Test series in Sri Lanka after 14 years, won the second match by nine wickets
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को यहां दूसरा टेस्ट नौ विकेट से जीतकर दो मैच की सीरीज में श्रीलंका का 2-0 से सूपड़ा साफ किया। श्रीलंका के 75 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मार्नस लाबुशेन (नाबाद 26) ने चौथे दिन लंच से 15 मिनट पहले संन्यास ले रहे दिमुथ करुणारत्ने की गेंद को मिड विकेट पर एक रन के लिए खेलकर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 75 रन पर पहुंचाकर टीम को जीत दिलाई। सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा 27 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने 2011 से श्रीलंका में पहली बार टेस्ट सीरीज जीती है। टीम ने तब रिकी पोंटिंग की अगुआई में श्रीलंका को 1-0 से हराया था। ऑस्ट्रेलिया को 2016 में स्टीव स्मिथ की कप्तानी में श्रीलंका में 3-0 से क्लीनस्वीप का सामना करना पड़ा जबकि 2022 में सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही।
विज्ञापन

स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को क्लीन स्वीप किया
पैट कमिंस की जगह कप्तानी कर रहे स्मिथ ने इस तरह सीरीज जीतकर राहत की सांस ली होगी। श्रीलंका ने दिन की शुरुआत आठ विकेट पर 211 रन और सिर्फ 54 रन की बढ़त के साथ की। उप कप्तान कुसाल मेंडिस ने नाथन लियोन की गेंद को डीप कवर में खेलकर मैच का अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया लेकिन इसी ओवर में शॉर्ट स्क्वायर लेग पर स्मिथ को कैच दे बैठे।

स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में 200 कैच पूरे किए, पांचवें खिलाड़ी बने
यह स्मिथ का टेस्ट क्रिकेट में 200वां कैच था। उनसे पहले सिर्फ चार खिलाड़ियों जाक कैलिस, महेला जयवर्धने, राहुल द्रविड़ और जो रूट ने यह उपलब्धि हासिल की है। ब्यू वेबस्टर ने लाहिरू कुमारा (09) को बोल्ड करके श्रीलंका की पारी का अंत किया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैथ्यू कुहनेमैन ने 63, जबकि लियोन ने 84 रन देकर चार-चार विकेट चटकाए।
विज्ञापन

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले द. अफ्रीका को चेतावनी
श्रीलंका के 75 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रेविस हेड (20) और ख्वाजा ने सात ओवर में 38 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत की। प्रभात जयसूर्या ने हेड को पवेलियन भेजा लेकिन ख्वाजा ने लाबुशेन के साथ 37 रन की अटूट साझेदारी करके टीम को जीत दिला दी। ऑस्ट्रेलिया की यह लगातार चौथी टेस्ट जीत और श्रीलंका की लगातार चौथी हार है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जून में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed