फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs PAK Test highlights Australia vs Pakistan 3rd Day 3 Match Scorecard Ball by Ball Updates

AUS vs PAK : सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत, तीसरे दिन स्टंप तक पाकिस्तान का स्कोर 68/7

Fri, 05 Jan 2024 12:39 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: रोहित राज Updated Fri, 05 Jan 2024 12:39 PM IST
सार

कंगारू टीम तीसरे दिन पहली पारी में अपने दूसरे दिन के स्कोर 116/2 से आगे खेलने उतरी। उसकी पूरी टीम शुक्रवार को पहली पारी में 299 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान ने पहली पारी में 313 रन बनाए थे। इस तरह उसे 14 रन की बढ़त मिली। 

विज्ञापन
AUS vs PAK Test highlights Australia vs Pakistan 3rd Day 3 Match Scorecard Ball by Ball Updates
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान - फोटो : PCB/X

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। कंगारू टीम तीसरे दिन पहली पारी में अपने दूसरे दिन के स्कोर 116/2 से आगे खेलने उतरी। उसकी पूरी टीम शुक्रवार को पहली पारी में 299 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान ने पहली पारी में 313 रन बनाए थे। इस तरह उसे 14 रन की बढ़त मिली। ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में मार्नश लाबुशेन ने 60 और मिचेल मार्श ने 54 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए आमिर जमाल ने छह विकेट अपने नाम किए। दूसरी पारी में पाकिस्तान ने तीसरे दिन खेल समाप्त होने तक सात विकेट पर 68 रन बना लिए हैं। मोहम्मद रिजवान (छह रन) और आमिर जमाल (शून्य) नाबाद हैं। पाकिस्तान के पास 82 रन की बढ़त है।
विज्ञापन


पाकिस्तान की शुरुआत दूसरी पारी में अच्छी नहीं रही। ओपनर अब्दुल्ला शफीक और कप्तान शान मसूद खाता नहीं खोल पाए। शफीक पहले ओवर में मिचेल स्टार्क की आखिरी गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। उनके बाद बल्लेबाजी के लिए शान मसूद दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो गए। जोश हेजलवुड की गेंद पर विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने उनका कैच लिया।
विज्ञापन


अयूब और बाबर ने की अर्धशतकीय साझेदारी
दो विकेट गिर जाने के बाद सैम अयूब और बाबर आजम ने तीसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। ऐसा लग रहा था कि दोनों बड़ी पारी खेल जाएंगे लेकिन नाथन लियोन ने साझेदारी को तोड़ दिया। उन्होंने अयूब को एलबीडब्ल्यू कर दिया। उन्होंने 53 गेंद पर 33 रन बनाए। अयूब के तुरंत बाद बाबर आजम भी पवेलियन लौट गए। आजम ने 23 रन बनाए। ट्रेविस हेड की गेंद पर एलेक्स कैरी ने उनका कैच लिया। सऊद शकील (दो रन), साजिद खान (शून्य) और आगा सलमान (शुून्य) को जोश हेजलवुड ने अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाबुशेन ने लगाया अर्धशतक
ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा दूसरे दिन आउट हो गए थे। बारिश के कारण दूसरे दिन खेल कम ही हो पाया था। स्टीव स्मिथ और मार्नश लाबुशेन नाबाद थे। तीसरे दिन स्टीव स्मिथ आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे। वह 86 गेंद पर 38 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने तीन चौके लगाए। स्मिथ को मीर हमजा ने बाबर आजम के हाथों कैच कराया। उनके बाद मार्नस लाबुशेन पवेलियन लौटे। उन्होंने 147 गेंद पर 60 रन की पारी खेली। लाबुशेन ने अपनी पारी में छह चौके लगाए। उन्हें आगा सलमान ने क्लीन बोल्ड कर दिया। ट्रेविस हेड इस पारी में कुछ खास नहीं कर सके और 10 रन बनाकर आमिर जमाल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए।

10 रन बनाने में गिरे आखिरी पांच विकेट
ऑस्ट्रेलिया का पहली पारी में एक समय स्कोर 289/5 था। इस स्कोर पर एलेक्स कैरी आउट हुए। वह 38 रन बनाकर साजिद खान की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद तो ऑस्ट्रेलियाई पारी ढह गई। 293 रन के स्कोर पर मिचेल मार्श पवेलियन लौट गए। उन्होंने 54 रन बनाए। मार्श को आमिर जमाल ने शान मसूद के हाथों कैच कराया। इसी स्कोर पर कप्तान पैट कमिंस (शून्य) आउट हो गए। जमाल ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया। इसके बाद 299 के स्कोर पर आखिरी दो विकेट गिए। जमाल ने नाथन लियोन (पांच रन) को सऊद शकील के हाथों कैच कराया। उसके बाद जोश हेजलवुड को पवेलियन भेज दिया। वह खाता खोले बगैर आगा सलमान को कैच दे बैठे।

वॉर्नर और ख्वाजा हुए फेल
ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका डेविड वॉर्नर के रूप में लगा। वह 68 गेंद पर 34 रन बनाकर आउट हुए। आगा सलमान की गेंद पर बाबर आजम ने उनका कैच लिया। उनके बाद उस्मान ख्वाजा भी चलते बने। ख्वाजा को आमिर जमाल ने अपना शिकार बनाया। वह 143 गेंद पर 47 रन बनाकर आउट हुए।


रिजवान और जमाल का अर्धशतक
इससे पहले पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 88 रन बनाए। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले आमिर जमाल ने 97 गेंद पर 82 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने नौ चौके और चार छक्के लगाए। पाकिस्तान की टीम एक समय 96 रन पर पांच विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। यहां से रिजवान और जमाल ने बेहतरीन पारियां खेलीं। जमाल ने 10वें विकेट के लिए मीर हमजा के साथ 86 रन की साझेदारी की। इसमें हमजा ने सिर्फ सात रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed