फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs PAK 2nd test scorecard and match updates Usman kwaja and pat cummins babar azam

AUS vs PAK: ख्वाजा के शतक से ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत, पहले दिन तीन विकेट पर 251 रन बनाए

Sat, 12 Mar 2022 07:16 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 12 Mar 2022 07:16 PM IST
सार

पहला टेस्ट ड्रॉ कराने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे मैच में भी अच्छी शुरुआत की। पहले दिन का खेल खत्म होने तक कंगारू टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 251 रन बना लिए हैं। 

विज्ञापन
AUS vs PAK 2nd test scorecard and match updates Usman kwaja and pat cummins babar azam
उस्मान ख्वाजा और स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच कराची में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 251 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा शतक लगाकर खेल रहे हैं। वहीं नाइट वाचमैन के रूप में आए नाथन लियोन भी उनके साथ क्रीज पर मौजूद हैं। पाकिस्तान के लिए हसन अली और फहीम असरफ ने एक-एक विकेट लिया, जबकि एक ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रन आउट हुआ है। पहले मैच में सपाट पिच की आलोचना होने के बादजूद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दूसरे मैच में भी सपाट पिच बनाई है। इसी वजह से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज आसानी से रन बना रहे हैं। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की शानदार बल्लेबाजी
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलियाई ओपनिंग बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े थे। इसके बाद नौ रन के अंतराल में कंगारू टीम ने दो विकेट गंवाए, लेकिन लाबुशेन और ख्वाजा ने पारी को संभाला और अपनी टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वार्नर अच्छी शुरुआत के बाद फहीम असरफ का शिकार बने। उन्होंने 36 रन की पारी खेली। मार्नस लाबुशेन इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और बिना खाता खोले रन आउट हो गए। उस्मान ख्वाजा ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी की और अभी 266 गेंद में 127 रन बनाकर खेल रहे हैं। स्टीव स्मिथ 72 रन बनाकर हसन अली का शिकार बने। 
विज्ञापन


24 साल बाद पाकिस्तान पहुंची है ऑस्ट्रेलिया 
ऑस्ट्रेलियाई टीम 24 साल बाद पाकिस्तान के दौरे में आई है। सभी कंगारू खिलाड़ी पहली बार पाकिस्तान की जमीन पर अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे हैं। इससे पहले जब ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान का दौरा किया था तब जीतकर वापस लौटी थी। ऐसे में कमिंस की अगुवाई वाली टीम के सामने पिछला पिदर्शन दोहराने की चुनौती होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले टेस्ट में पिच बहुत ही सपाट थी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बहुत आलोचना झेलनी पड़ी थी। इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि दूसरे मैच में पिच में गेंदबाजों के लिए भी कुछ होगा। हालांकि, पहले दिन इस पिच से गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिली है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज आसानी से रन बना रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि मैच के चौथे और पांचवें दिन गेंदबाजों को कोई मदद मिलती है या नहीं। 

पाकिस्तान की टीम
अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, अजहर अली, बाबर आजम (कप्तान), फवाद आलम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फहीम अशरफ, हसन अली, नौमान अली, शाहीन अफरीदी, साजिद खान।


ऑस्ट्रेलिया की टीम
डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, मिशेल स्वैपसन। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed