हताश, निराश और शर्मनाक... भारत के न्यूनतम टेस्ट स्कोर पर क्रिकेट दिग्गजों ने यूं दी प्रतिक्रियाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टीम और उसके प्रशंसकों के लिए शनिवार का दिन हताश, निराश और चौंकाने वाला रहा। एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन 62 रनों की अच्छी बढ़त के साथ मजबूत स्थिति में दिख रही टीम इंडिया तीसरे दिन पूरी तरह से बिखर गई। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों खासकर पैट कमिंस और जोस हेजलवुड की घातक गेंदबाजी के आगे पूरी मेहमान टीम दूसरी पारी में 36 रन पर ही ढेर हो गई और तीसरे दिन सिर्फ 27 रन ही जोड़ पाई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 21 ओवर में ही 90 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया। भारतीय टीम के इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद हर कोई हैरान रह गया और अपने-अपने तरीके से इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं खेल जगत के कुछ हस्तियों की प्रतिक्रियाओं पर।
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों के स्कोर का जिक्र करते हुए ट्वीट किया, ‘भूलने का ओटीपी है 49204084041’
The OTP to forget this is 49204084041 .#INDvsAUSTest
— Virender Sehwag (@virendersehwag) December 19, 2020
सहवाग के आदर्श सचिन तेंदुलकर ने भी स्वीकार किया कि ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को चारों खाने चित्त कर दिया। तेंदुलकर ने लिखा, ‘जिस तरह से भारत ने पहली पारी में बल्लेबाजी और गेंदबाजी की, वे अच्छी स्थिति में थे लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने आज सुबह सचमुच शानदार वापसी की।’ उन्होंने लिखा, ‘यही टेस्ट क्रिकेट की खूबसूरती है। यह तब तक खत्म नहीं होता, जब तक यह पूरा समाप्त नहीं हो जाता। भारत को दूसरी पारी में चित्त कर दिया गया। ऑस्ट्रेलिया को बधाई।’
With the way India batted & bowled in the 1st innings, they were in the driver's seat, but the Aussies came back really hard this morning.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) December 19, 2020
That is the beauty of Test cricket.
It’s NEVER over till it’s over. India was outclassed in the 2nd half. Congratulations to Australia!
महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर को लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज शानदार थे। गावस्कर ने ‘चैनल सेवन’ से कहा, ‘भारतीय बल्लेबाज जिस तरीके से आउट हुए, उसके लिए उन्हें दोषी ठहराना उचित नहीं होगा क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने लाजवाब गेंदबाजी की।’
36 will no doubt be looked at in isolation & should be too, but here’s India’s totals in last 3 Tests (2 in NZ) when the ball has moved around - 165, 191, 242, 124,244,36. Clearly India needs to improve its defensive skills. Easier said than done in today’s environment.
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) December 19, 2020
ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न ने कहा, ‘वाह। पैट कमिंस और जोश हेजलवुड ने यहां एडीलेड में कितनी शानदार गेंदबाजी की। लाजवाब।’ उन्होंने कहा, ‘भारतीय बल्लेबाजों के लिए सहानुभूति क्योंकि उन्होंने इसकी उम्मीद नहीं की होगी, ऐसा दिन रहा जिसमें बल्लेबाजों ने हर गेंद पर बल्ला स्पर्श किया और इन्हें खेला भी नहीं और सभी चूक गए। अविश्वसवनीय।’
Wow!! What a bowling display that was from Pat Cummins & Josh Hazlewood here in Adelaide. Just outstanding. Have to feel for the Indian batsman as never saw that coming - it was one of those days where the batsman nicked everything & didn’t play and miss at all ! Unbelievable...
— Shane Warne (@ShaneWarne) December 19, 2020
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने टिप्पणी की, ‘बताया था ना... भारत को टेस्ट श्रृंखला में रौंदा जाएगा।’
Told ya ... India are going to get hammered in the Test Series ... #AUSvIND #4-0
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) December 19, 2020
It was a bad day today no doubt but remember it's a 4 match series. We have bounced back in past and this team can do that too. #INDvAUS
— R P Singh रुद्र प्रताप सिंह (@rpsingh) December 19, 2020
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा, 'मुझे भारत का स्कोर देखकर विश्वास नहीं हुआ, मैंने आंख मलकर देखा और हैरान रह गया। यह बेहद खराब बल्लेबाजी थी।'
I woke up & saw the score 369. I couldn't believe it.
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) December 19, 2020
Then i washed my eyes and saw the score 36/9.
I couldn't believe it either & went back to sleep. 😳😳😳
Video aa rahi hai.#INDvAUS #INDvsAUSTest