फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs IND Fake dinner scam for having dinner with Team India in Sydney, cheating of millions of rupees

सिडनी में टीम इंडिया के साथ डिनर करवाने के नाम पर धोखाधड़ी, लाखों रुपये की हुई ठगी

Mon, 04 Jan 2021 11:14 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 04 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
AUS vs IND Fake dinner scam for having dinner with Team India in Sydney, cheating of millions of rupees
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन-डे के दौरान भारतीय टीम - फोटो : ट्विटर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज अभी जारी है। दोनों ही टीमों ने एक-एक मुकाबले जीत लिए हैं और श्रृंखला में बराबरी पर हैं। अब अगला मुकाबला दोनों को सिडनी के ऐतिहासिक मैदान में खेला जाना है। हालांकि इससे पहले रोजाना नए-नए विवाद सामने आ रहे हैं। अभी भारतीय खिलाड़ियों द्वारा ऑस्ट्रेलिया के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने का मामला शांत भी नहीं हुआ है कि अब सिडनी में भारतीय खिलाड़ियों के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है।  

विज्ञापन


खबर है कि सिडनी में एक ठग ने टीम इंडिया के साथ डिनर कराने के नाम पर क्रिकेट फैंस से पैसे लाखों-करोड़ों रुपये लूट लिए हैं। ठग ने सिडनी के एक बड़े रेस्टोरेंट का नाम इश्तेहार में छापा, जिसमें एक टिकट की कीमत तकरीबन 40 हजार रुपये रखी गई। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के स्थानीय अखबार डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक सिडनी में खेले गए वनडे के दौरान एक ठग ने इश्तेहार बांटा और 5 जनवरी को टीम इंडिया से मुलाकात कराने की बात कही। इस ऐड में उसने सिडनी के एक बड़े रेस्टोरेंट के नाम का भी इस्तेमाल किया। रिपोर्ट के मुताबिक करीब 250 लोगों ने टिकट बुक की थी और ठग अब सारे पैसे लेकर फरार हो गया है। वहीं अब रेस्टोरेंट को डर सता रहा है कि लोग उनके पास आकर हंगामा कर सकते हैं। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed