एडिलेड में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को दो बड़े शुरुआती झटके दिए। भारतीय तेज गेंदबाज ने पहले मैथ्यू वेड और फिर जो बर्न्स को एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन की राह दिखाई।
VIDEO: बुमराह ने दोनों ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स को किया आउट, फिर कर बैठे सबसे बड़ी गलती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुमराह की शानदार स्पेल की मदद से भारत के पहली पारी के 244 रन के जवाब में मेजबान टीम ने दूसरे दिन के पहले सत्र के बाद 35 रन पर दो विकेट गंवा दिए। शानदार गेंदबाजी के बावजूद बुमराह मैदान में बड़ी गलती कर बैठे। उन्होंने अच्छी लय में दिख रहे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन का बाउंड्री के पास आसान कैच छोड़ दिया। उन्होंने मोहम्मद शमी की गेंद पर फाइन लेग में उनका कैच छोड़ा।
बुमराह ने यह गलती विकेट मिलने के ठीक अगले ही ओवर में की। शमी की बाउंसर पर बल्लेबाज ने शॉट मारा और बाउंड्री पर सही जगह पहुंचने के बावजूद बुमराह ने यह मौका गंवाया। लाबुशेन तब 12 रन बनाकर खेल रहे थे और अगर वह आउट हो जाते तो ऑस्ट्रेलियाई टीम भारी दबाव में आ जाती।
Dropped! Labuschagne gets a life on 12! #AUSvIND live: https://t.co/LGCJ7zSdrY pic.twitter.com/ooHxon8aCE
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 18, 2020
लाबुशेन वैसे कई मायनों में खुशकिस्मत साबित हुए, उन्हें सिर्फ बुमराह ने ही नहीं बल्कि पृथ्वी शॉ ने भी एक जीवनदान दिया। शॉ ने भी उनका एक आसान कैच छोड़ दिया, जब लाबुशेन 21 रन के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे।
Dropped, again!
Luck is with Marnus Labuschagne 👀pic.twitter.com/RseThp7IF5