ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कप्तान विराट कोहली को रन आउट करवाने के बाद अजिंक्य रहाणे की काफी आलोचना हुई थी। विराट ने खुद भी मैदान के बीच में ही अपनी नाराजगी जताई थी। यही नहीं कोहली का रन आउट मैच ऑस्ट्रेलिया के लिए टर्निंग पॉइंट तो भारत के लिए नुकसानदेह साबित हुआ था। हालांकि अब दूसरे टेस्ट से पहले रहाणे ने पूरे मामले में चुप्पी तोड़ी है।
2 of 4
विराट कोहली
- फोटो : twitter
दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की कमान संभालने को तैयार रहाणे ने मेलबर्न टेस्ट से पहले कहा कि रन आउट के बाद उन्होंने विराट से माफी मांगी थी। रहाणे ने शुक्रवार को दूसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर कहा, ‘उस दिन के खेल के बाद मैंने कोहली से माफी मांगी लेकिन उसने इसका बुरा नहीं माना था।' उन्होंने कहा, ‘हम दोनों समझते थे कि उस समय क्या हालात थे। क्रिकेट में यह सब होता रहता है। उसे भुलाकर आगे बढ़ना जरूरी है।
3 of 4
विराट कोहली
- फोटो : twitter@ICC
कार्यवाहक कप्तान रहाणे ने स्वीकार किया कि उस रन आउट के बाद ऑस्ट्रेलिया ने लय बना ली और ढाई दिन के भीतर मैच जीत लिया। उन्होंने कहा, ‘वह कठिन था। हम उस समय तक अच्छा खेल रहे थे और हमारी साझेदारी भी अच्छी थी। उस रन आउट के बाद ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी हो गया।’
4 of 4
विराट कोहली
- फोटो : bcci twitter
गौरतलब है कि कोहली उस समय 74 रन पर खेल रहे थे जब रहाणे ने एक रन लेने के लिए बुलाकर उन्हें वापिस भेज दिया। उस समय तक देर हो चुकी थी और कोहली रन आउट हो गए थे। विराट के आउट होने से पहले तक टीम इंडिया एक अच्छी स्थिति में थी और उस वक्त रहाणे और कोहली के बीच 88 रनों की साझेदारी भी हो चुकी थी। लेकिन इस दुर्भाग्यपूर्ण रन आउट के बाद टीम इंडिया पूरी तरह से बिखर गई और 56 रन के अंदर अपने आखिरी के छह विकेट गंवा दिए। इसके बाद 53 रन की बढ़त के बावजूद दूसरी पारी में पूरी टीम 36 रन पर सिमट गई।