फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs ENG WTC Final: More strong contender than Boland', Ravi Shastri praise Australia Josh Hazlewood IPL

AUS vs ENG WTC Final: 'बोलैंड से ज्यादा वह खेलने के दावेदार', शास्त्री ने की इस ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी की तारीफ

Fri, 25 Apr 2025 03:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 25 Apr 2025 03:41 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के पास हरफनमौला बीयू वेबस्टर को एकादश में शामिल करने का विकल्प भी है, तीसरे तेज गेंदबाज के लिए हेजलवुड और बोलैंड के बीच चयन होने की संभावना है।

विज्ञापन
AUS vs ENG WTC Final: More strong contender than Boland', Ravi Shastri praise Australia Josh Hazlewood IPL
जोश हेजलवुड - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत के पूर्व क्रिकेटर और कोच रवि शास्त्री ने कहा कि जून में लॉर्ड्स मैदान पर खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को स्कॉट बोलैंड की जगह अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को चुनना चाहिए क्योंकि दिग्गज ग्लेन मैकग्रा की तरह गेंदबाजी करने वाला यह लंबे कद का खिलाड़ी इंग्लैंड की परिस्थितियों का बेहतर तरीके से उपयोग कर पाएगा।
विज्ञापन

कमिंस और स्टार्क के अलावा कौन होगा तीसरा पेसर?
टीम में तेज गेंदबाजी विभाग में कप्तान पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क की जगह लगभग पक्की है। ये दोनों अगर फिट रहे तो तीसरे तेज गेंदबाज के नाम के लिए चर्चा हो सकती है। गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के सामने 11 से 15 जून तक लॉर्ड्स में खेले जाने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल में दक्षिण अफ्रीका की चुनौती होगी। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के तीन तेज गेंदबाजों और नाथन लियोन के रूप में एक स्पिनर के साथ उतरने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

AUS vs ENG WTC Final: More strong contender than Boland', Ravi Shastri praise Australia Josh Hazlewood IPL
जोश हेजलवुड - फोटो : Twitter
ऑस्ट्रेलिया के पास वेबस्टर का भी विकल्प मौजूदा
ऑस्ट्रेलिया के पास हरफनमौला बीयू वेबस्टर को एकादश में शामिल करने का विकल्प भी है, तीसरे तेज गेंदबाज के लिए हेजलवुड और बोलैंड के बीच चयन होने की संभावना है। शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू में कहा, 'यह बहुत कठिन विकल्प होगा, अगर हेजलवुड फिट होते हैं, तो उन्हें बोलैंड के मुकाबले तरजीह मिलनी चाहिए।'
विज्ञापन

हेजलवुड चोट से रहे हैं परेशान
हेजलवुड अपने करियर में कई बार चोटिल होने के कारण टीम से बाहर रहे है। वह चोट के कारण भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली गयी बॉर्डर गावस्कर श्रृंखला के पांच मैचों में से तीन में नहीं खेल पाये थे। ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज को 3-1 से जीता था। वह इसके बाद श्रीलंका दौरे और चैंपियंस ट्रॉफी में भी टीम का हिस्सा नहीं थे।

आईपीएल में शानदार फॉर्म में हैं हेजलवुड
इस 34 साल के खिलाड़ी ने आईपीएल में वापसी की और शानदार लय में है। उन्होंने बृहस्पतिवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चार विकेट झटक कर टीम को यादगार जीत दिलाई। शास्त्री ने कहा, 'हेजलवुड अगर पूरी तरह से फिट है तो दो वजहों से उन्हें टीम में जगह मिलनी चाहिये। पहला इंग्लैंड की परिस्थितियां उन्हें रास आयेंगी और दूसरा उनके पास मैकग्रा की तरह गेंदबाजी (एक ही लाइन लेंथ की गेंद से बल्लेबाजों को परेशान करना) करने की क्षमता है।'

AUS vs ENG WTC Final: More strong contender than Boland', Ravi Shastri praise Australia Josh Hazlewood IPL
जोश हेजलवुड - फोटो : ANI
'हेजलवुड मैकग्रा जैसा कमाल कर सकते हैं'
उन्होंने कहा, 'लॉर्ड्स की पिच पर एक तरफ से ढलान है और कमेंट्री बॉक्स वाले छोर से गेंदबाजी करते समय में हमें मैक्ग्रा का रिकॉर्ड देखना चाहिए।' मैक्ग्रा ने लॉर्ड्स में तीन टेस्ट में 26 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1997 में 38 रन देकर आठ विकेट लिए हैं। शास्त्री ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो वह (मैक्ग्रा) गेंद को दोनों ओर स्विंग करते हुए घातक साबित होते थे और मुझे लगता है कि हेजलवुड अपनी कद के साथ कुछ ऐसा ही कर सकते हैं।'

'लॉर्ड्स में अतिरिक्त उछाल की जरूरत पड़ती है'
उन्होंने कहा, 'यह पिच ऑस्ट्रेलिया की तरह तेज नहीं हैं, इसलिए आपको थोड़ी अतिरिक्त ऊंचाई और उछाल की जरूरत होती है। हेजलवुड के पास स्कॉट बोलैंड के मुकाबले ऐसा करने की अधिक क्षमता है। मैं हालांकि स्कॉट बोलैंड का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।' बोलैंड ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।  शास्त्री ने कहा, 'पिच पर अधिक अधिक घास हुई तो ऑस्ट्रेलिया चारों तेज गेंदबाजों को मैदान पर उतार सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed