फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs ENG Champions Trophy 2025 Team Preview Squad Playing 11 Australia vs England Head to Head

Champions Trophy: एशेज की लड़ाई अब चैंपियंस ट्रॉफी में, इंग्लैंड की टक्कर ऑस्ट्रेलिया से, संभावित प्लेइंग-11

Sat, 22 Feb 2025 10:31 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 22 Feb 2025 10:31 AM IST
सार

दोनों टीमें वनडे में संघर्ष करती नजर आ रही हैं। विश्व चैंपियन आस्ट्रेलिया को पिछली दो सीरीज में श्रीलंका (0-2) और पाकिस्तान (1-2 ) ने हराया।

विज्ञापन
AUS vs ENG Champions Trophy 2025 Team Preview Squad Playing 11 Australia vs England Head to Head
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ICC

विस्तार

खराब फॉर्म से जूझ रही इंग्लैंड टीम का सामना चैंपियंस ट्रॉफी में अपने पहले मैच में एशेज प्रतिद्वंद्वी आस्ट्रेलियाई टीम से होगा जो प्रमुख खिलाड़ियों के चोटिल होने से उनके बगैर खेल रही है। दोनों टीमें वनडे में संघर्ष करती नजर आ रही हैं। विश्व चैंपियन आस्ट्रेलिया को पिछली दो सीरीज में श्रीलंका (0-2) और पाकिस्तान (1-2 ) ने हराया।
विज्ञापन

 

ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख खिलाड़ी चोट के बाहर
दूसरी ओर कोच ब्रेंडन मैकुलम की इंग्लैंड टीम ने 2023 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद से कोई वनडे सीरीज नहीं जीती है। जोस बटलर की कप्तानी वाली टीम को भारत ने 3-0 से हराया। पिछली बार सितंबर 2024 में दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज आस्ट्रेलिया ने 3-2 से जीती थी। उसके बाद से हालांकि आस्ट्रेलिया के पांच प्रमुख खिलाड़ी चोटों के कारण टीम से बाहर है। उनके तेज गेंदबाजों की धुरंधर तिकड़ी पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं।

हरफनमौला मिचेल मार्श (कमर की चोट), कैमरन ग्रीन (चोट) के अलावा मार्कस स्टोइिनस अचानक संन्यास के एलान के कारण बाहर हैं। ऐसे में देखना है कि इस मिनी विश्व कप में क्या कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ की आस्ट्रेलियाई टीम अतीत की सफलता दोहरा पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे नंबर पर उतर सकते हैं स्मिथ
मार्श की गैर मौजूदगी में स्मिथ तीसरे नंबर पर उतर सकते हैं और उन्हें पारी के सूत्रधार की भूमिका निभानी होगी। आक्रामक सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड पर भी नजरें होंगी जिन्होंने 2022 की श्रृंखला में यहां 101 और 89 रन बनाए थे।
हेड ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले साल ट्रेंट ब्रिज में 154 रन की नाबाद पारी खेली थी।
विज्ञापन

बेन डकेट से अच्छे प्रदर्शन से उम्मीद
इंग्लैंड के पास जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड और ब्रायडन कार्स के रूप में त्रिकोणीय तेज आक्रमण है जबकि आदिल रशीद स्पिन का जिम्मा संभालेंगे। हेड ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा ,‘‘ हम अच्छी शुरूआत सुनिश्चित करेंगे । सलामी बल्लेबाज के और पर मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। बल्लेबाजों की मददगार विकेट पर बेन डकेट से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी जो भारत के खिलाफ शानदार फॉर्म में थे । जो रूट इंग्लैंड की बल्लेबाजी की धुरी हैं और वह अपनी उपयोगिता फिर साबित करना चाहेंगे ।

इंग्लैंड की घोषित प्लेइंग 11
फिल सॉल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

आस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11
ट्रैविस हेड, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), नाथन एलिस, आरोन हार्डी, सीन एबॉट, एडम जम्पा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed