{"_id":"61c4475fd4515f5f7128e52a","slug":"aus-vs-eng-ashes-series-2021-former-australia-cricketer-shane-watson-said-england-to-be-braver-with-the-bat-in-melbourne-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ashes Series: बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले बोले शेन वॉटसन, कहा- बैटिंग में बहादुरी दिखाएं इंग्लैंड के खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ashes Series: बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले बोले शेन वॉटसन, कहा- बैटिंग में बहादुरी दिखाएं इंग्लैंड के खिलाड़ी
Thu, 23 Dec 2021 03:24 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Thu, 23 Dec 2021 03:24 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलरांडर शेन वॉटसन ने बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले इंग्लैड की टीम को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है कि अगर इंग्लिश टीम एशेज सीरीज में उलटफेर करना चाहती है तो उसके बल्लेबाजों को बैटिंग में बहादुर बनना होगा।
विज्ञापन
इंग्लैंड के बल्लेबाज का कैच लपकते ऑस्ट्रेलियाई फिल्डर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉटसन ने 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले इंग्लैंड की टीम लेकर बयान दिया है। उनका कहना है कि एशेज के तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों को बैटिंग में बहादुरी दिखानी होगी। बीते दो टेस्ट मैचों की बात की जाए तो इंग्लैंड का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। ब्रिस्बेन में खेले गए पहले मुकाबले में इंग्लिश टीम को नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। जबकि, एडिलेड में हुए मुकाबले में कंगारुओं ने इंग्लैंड को 275 रनों के विशाल अंतर से हराया। दोनों देशों के बीच खेली जा रही मौजूदा एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-0 से आगे है।
विज्ञापन
इंग्लैंड को वापसी के लिए करना होगा बेहतर प्रदर्शन
द टाइम्स अखबार के कॉलम में सेन वॉटसन ने लिखा, अगर इंग्लैंड एशेज सीरीज में कोई उलटफेर करना चाहता है तो उसके बल्लेबाजों को बहादुर बनना होगा। अब तक और विशेष कर एडिलेड टेस्ट में इंग्लैंड ने वह इरादा नहीं दिखाया है। उन्होंने आगे कहा, बेन स्टोक्स ने जिस रक्षात्मक तरीके से बल्लेबाजी की है उसे देखकर मुझे वास्तव में झटका लगा है और मैं हतप्रभ हूं। दो साल पहले बेन स्टोक्स की बल्लेबाजी के चलते इंग्लैंड ने लीड्स टेस्ट में सबसे सफल एशेज चेज का पीछा किया था।
विज्ञापन
चयन पर उठे सवाल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दो टेस्ट मैचों के लिए इंग्लैंड की टीम का जिस तरह से चयन किया गया उस पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड का कहना है कि वह इस पद के लिए सही व्यक्ति हैं, पूर्व कप्तान माइक अथरटन ने कहा कि उन्हें तीनों प्रारूपों में एकमात्र चयनकर्ता के रूप में बहुत अधिक अधिकार दिए गए थे। अथरटन ने द टाइम्स में लिखा, चयन और रणनीति संदिग्ध रही है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर एमसीजी क्रिकेट मैदान मेलबर्न में खेला जाएगा।
विज्ञापन