फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs BAN: Pat Cummins Claims First Hat-trick of T20 World Cup 2024, 2nd Australian to do so

T20 WC: कमिंस टी20 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई और कुल सातवें खिलाड़ी, देखें पूरी लिस्ट

Fri, 21 Jun 2024 08:31 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 21 Jun 2024 08:31 AM IST
सार

कमिंस ने 18वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर महमूदुल्लाह और मेहदी हसन को आउट किया था। उन्होंने महमूदुल्लाह (2) को क्लीन बोल्ड और मेहदी (0) को जैम्पा के हाथों कैच कराया। इसके बाद 20वें ओवर की पहली गेंद पर तौहिद हृदोय (40) को आउट करते हुए कमिंस ने खास उपलब्धि हासिल की।

विज्ञापन
AUS vs BAN: Pat Cummins Claims First Hat-trick of T20 World Cup 2024, 2nd Australian to do so
पैट कमिंस ने टी20 विश्व कप 2024 की पहली हैट्रिक ली - फोटो : CricketAustralia/ICC

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 के 44वें मैच में पैट कमिंस ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले में लगातार तीन गेंद पर तीन विकेट झटके। कमिंस टी20 विश्व कप 2024 में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने। इतना ही नहीं, वह टी20 विश्व कप टूर्नामेंट में हैट्रिक विकेट निकालने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई और कुल सातवें खिलाड़ी बने। कमिंस से पहले ब्रेट ली ने ऐसा 2007 में किया था। इसके अलावा कर्टिस कैंफर (आयरलैंड), वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका), कगिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका), कार्तिक मयप्पन (यूएई) और जोशुआ लिटिल (आयरलैंड) भी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन

कमिंस ने इन बल्लेबाजों को भेजा पवेलियन

कमिंस ने 18वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर महमूदुल्लाह और मेहदी हसन को आउट किया था। उन्होंने महमूदुल्लाह (2) को क्लीन बोल्ड और मेहदी (0) को जैम्पा के हाथों कैच कराया। इसके बाद 20वें ओवर की पहली गेंद पर तौहिद हृदोय (40) को आउट करते हुए कमिंस ने खास उपलब्धि हासिल की। कमिंस ने चार ओवर के स्पेल में 29 रन दिए और तीन विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने आठ डॉट गेंदें फेंकीं। कमिंस ने अब तक कुल 55 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और 63 विकेट झटके हैं। इस प्रारूप में उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 15 रन देकर तीन विकेट रही है और इकोनॉमी रेट 7.36 का रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिंस T20I में हैट्रिक लेने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई
कमिंस टी20 अंतरराष्ट्रीय में हैट्रिक विकेट लेने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बने। उनसे पहले ब्रेट ली (2007), एश्टन एगर (2020) और नाथन एलिस (2021) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक 59 हैट्रिक लग चुके हैं। इनमें एसोसिएट देशों और पूर्ण सदस्य देशों के खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, सिर्फ पूर्ण सदस्य देशों द्वारा टी20 अंतरराष्ट्रीय में हैट्रिक की बात करें तो ऐसा 25 बार हुआ है। इस प्रारूप में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है। उन्होंने छह बार ऐसा किया है। वहीं, न्यूजीलैंड पांच बार के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया चार बार के साथ तीसरे स्थान पर है। अफगानिस्तान, आयरलैंड और पाकिस्तान ने ऐसा दो-दो बार किया है। वहीं, भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के नाम एक-एक बार ऐसा करने का रिकॉर्ड है।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में हैट्रिक लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज
खिलाड़ी खिलाफ जगह साल
ब्रेट ली बांग्लादेश केप टाउन 2007
एश्टन एगर दक्षिण अफ्रीका जोहानिसबर्ग 2020
नाथन एलिस बांग्लादेश मीरपुर 2021
पैट कमिंस बांग्लादेश एंटीगुआ 2024
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?

अगर गेंदबाजों की बात करें तो श्रीलंका के लसिथ मलिंगा और न्यूजीलैंड के टिम साउदी ने सबसे ज्यादा दो-दो बार टी20 अंतरराष्ट्रीय में हैट्रिक लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश मैच की बात करें तो कमिंस के अलावा एडम जैम्पा ने दो विकेट झटके। वहीं, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस और ग्लेन मैक्सवेल को एक-एक विकेट मिला। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के लिए कप्तान शांतो और तौहिद के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला। स्टार्क ने पहले ही ओवर में तंजीद हसन (0) को क्लीन बोल्ड कर टीम को पहला झटका दिया था। इसके बाद लिटन दास ने शांतो के साथ मिलकर 58 रन की साझेदारी की, लेकिन जैम्पा ने इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने लिटन को क्लीन बोल्ड किया। वह 16 रन बना सके।

आईसीसी की पूर्ण सदस्य टीमों द्वारा टी20 अंतरराष्ट्रीय में हैट्रिक
टीम हैट्रिक
श्रीलंका 6
न्यूजीलैंड 5
ऑस्ट्रेलिया 4
अफगानिस्तान 2
आयरलैंड 2
पाकिस्तान 2
भारत 1
दक्षिण अफ्रीका 1
वेस्ट इंडीज 1
ज़िम्बाब्वे 1
कुल 25

इसके बाद रिशद हुसैन दो रन बनाकर मैक्सवेल का शिकार बने। जैम्पा की फिरकी का जादू एक बार फिर चला और उन्होंने जम चुके शांतो को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। शांतो ने 36 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 41 रन की पारी खेली। शाकिब अल हसन (8) का कैच स्टोइनिस ने अपनी ही गेंद पर लपका। महमूदुल्लाह दो रन बनाकर और मेहदी खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। तस्कीन सात गेंद में 13 रन और तंजीम हसन शाकिब चार रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed