{"_id":"1c5ce77e-491c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"at-this-time-no-option-of-dhoni-says-rahul-dravid","type":"story","status":"publish","title_hn":"'इस समय धोनी का कोई विकल्प नहीं'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'इस समय धोनी का कोई विकल्प नहीं'
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 18 Dec 2012 07:36 PM IST
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम में दीवार के नाम से पहचाने जाने वाले पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ का कहना है कि भले ही टेस्ट श्रृंखला में हार से महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी पर सवाल उठे है। लेकिन मेरी नजर में अभी उनका कोई भी विकल्प टीम में उपलब्ध नहीं है। द्रविड़ ने कहा कि इस समय फ्लिहाल मुझे कोई और खिलाड़ी ऐसा नहीं दिखाई दे रहा जो धोनी की जगह कप्तानी संभाल सके। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि धोनी में अगर अब भी उर्जा, उत्साह और जुनून है तो वह टीम का नेतृत्व करने की अच्छी काबिलियत रखते है।
विज्ञापन
सचिन के बारे में उनसे सवाल पूछे जाने पर राहुल द्रविड़ का कहना था कि भारतीय क्रिकेट में सचिन ने लंबे समय तक अपना योगदान दिया है। वह एक महान खिलाड़ी हैं लेकिन इस समय वह कठिन दौर से गुजर रहे हैं। मुझे लगता है कि उनसे बात कर उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी लेनी चाहिए। मेरे ख्याल से विदेशी टीमों के खिलाफ उनका टीम में होना जरूरी है, इसके साथ ही मुझे इस बात का यकीन है कि वह खेल में एक बार फिर से बेहतरीन प्रदर्शन के साथ वापसी करने की सोच रहे हैं।
विज्ञापन