फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asian Games: Gold Contention Renewed Under Harmanpreet's Leadership; 33 Players on the Radar for the Asiad

Asian Games: हरमनप्रीत के नेतृत्व में फिर गोल्ड की दावेदारी, एशियाड के लिए 33 खिलाड़ी रडार पर

Mon, 01 Jun 2026 11:50 PM IST
मयंक त्रिपाठी हेमंत रस्तोगी, स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 01 Jun 2026 11:50 PM IST
सार

बीसीसीआई ने एशियाई खेलों के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। 2023 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम इस बार भी मजबूत संयोजन के साथ एशियाड में खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी।

विज्ञापन
Asian Games: Gold Contention Renewed Under Harmanpreet's Leadership; 33 Players on the Radar for the Asiad
स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम आगामी एशियाई खेलों में प्रमुख खिलाडि़यों के दम पर अपने स्वर्ण पदक की रक्षा करने के लिए उतरेगी। बीसीसीआई की ओर से इन खेलों के लिए संभावितों में इंग्लैंड में होने जा रहे टी-20 विश्वकप की 15 में से 14 क्रिकेटरों को शामिल किया गया है। इनमें कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, शैफाली वर्मा जैसी क्रिकेटर शामिल हैं। भारतीय महिला और पुरुष क्रिकेट टीम ने 2023 के हांगझोउ एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। बीसीसीआई ने इन खेलों के लिए 33 महिला क्रिकेटरों को लांग लिस्ट में जगह दी है। इन्हीं में से 15 सदस्यीय टीम एशियाई खेलों के लिए चुनी जाएगी। एशियाड में महिला क्रिकेट के मुकाबले 17 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। 22 सितंबर को फाइनल खेला जाना है। भारत के अलावा महिला क्रिकेट में पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, मेजबान जापान खेल रहे हैं। चीन, मलयेशिया और थाईलैंड की तीन अन्य टीमों ने इन खेलों के लिए क्वालिफाई किया है।
विज्ञापन


पिछले एशियाड की 10 सदस्य संभावितों में
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2023 में श्रीलंका को 19 रन से हराकर ऐतिहासिक पहला एशियाड स्वर्ण जीता था। हरमनप्रीत कौर की टीम को 12 जून से पांच जुलाई तक इंग्लैंड में टी-20 विश्वकप खेलना है। लांग लिस्ट के हिसाब से माना जा रहा है कि बीसीसीआई इस बार भी इन खेलों में अपनी प्रमुख टीम को एशियाई खेलों में उतारेगी। पिछले एशियाड की विजेता टीम की 10 सदस्य इस बार लांग लिस्ट में शामिल हैं।
विज्ञापन


अमोल मजूमदार ही होंगे कोच
संभावितों में युवा क्रिकेटरों को भी जगह दी गई है। इनमें कमलिनी, जिंतीमनि कालिता, श्वेता सेहरावत जैसी क्रिकेटर भी शामिल हैं। अनुभवी क्रिकेटों में रिचा घोष, हरलीन देयोल, प्रतिका रावल, रेणुका सिंह, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, स्नेह राणा जैसी क्रिकेटरों का नाम शामिल है। लांग लिस्ट में टीम के मुख्य कोच अमूल मजूमदार, गेंदबाजी कोच अविष्कार साल्वी, फील्डिंग कोच मुनीश बाली को भी जगह दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एशियाड के लिए संभावित 33 महिला क्रिकेटर
अमनजोत कौर, अमनदीप कौर, अनुष्का शर्मा, अरुंधति रेड्डी, भारती फूलमाली, दीप्ति शर्मा, जी कमलिनी, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, जिंतीमनी कालिता, काश्वी गौतम, किरन नवगिरे, क्रांति गौड़, मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा, पूजा वस्त्राकर, प्रतिका रावल, प्रेमा रावत, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, रिचा घोष, साइमा ठाकोर, सयाली सतघरे, शैफाली वर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्वेता सेहरावत, स्मृति मंधाना, स्नेह राणा, श्रीचरणी, तेजल हसबनीस, उमा छेत्री, वैष्णवी शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed