फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asian Games Bound Indian cricket team lost to Karnataka by four wickets in practice match

Asian Games: एशियाड की क्रिकेट टीम अभ्यास मैच में कर्नाटक से चार विकेट से हारी, ऋतुराज के बिना उतरी थी टीम

Sat, 23 Sep 2023 09:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 23 Sep 2023 09:39 PM IST
सार

हालांकि सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और प्रभसिमरन सिंह ने भारतीय टीम के कर्नाटक के गेंदबाजों के आगे घुटने टेकने से पहले अच्छी शुरुआत दिलाई। प्रभसिमरन ने 31 गेंद में सात चौके और एक छक्के से 49 रन, जबकि जायसवाल ने 17 गेंद में सात चौकों से 31 रन बनाए।

विज्ञापन
Asian Games Bound Indian cricket team lost to Karnataka by four wickets in practice match
रिंकू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशियाई खेलों के लिए रवानगी से पहले आयोजित एक अभ्यास मैच में भारत की टी-20 टीम शुक्रवार को यहां कर्नाटक से चार विकेट से हार गई। भारतीय एकादश टीम 20 ओवर में 133 रन पर सिमट गई जिसमें मनोज ने चार ओवर में 15 रन देकर चार विकेट झटके जबकि वासुकी कौशिक और शुभांग हेगड़े को तीन तीन विकेट मिले।
विज्ञापन


जवाब में मनीष पांडे ने नाबाद 52 रन (40 गेंद में) की पारी खेली जबकि सलामी बल्लेबाज एलआर चेतन (29 रन), मयंक अग्रवाल (19 रन) और अभिनव मनोहर (नाबाद 17 रन) ने भी कर्नाटक को पांच गेंद रहते जीत दिलाने में योगदान दिया। आवेश खान, रवि बिश्नोई और आर साई किशोर ने भारत की एशियाड टी-20 टीम के लिए एक एक विकेट लिया।
विज्ञापन


हालांकि सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और प्रभसिमरन सिंह ने भारतीय टीम के कर्नाटक के गेंदबाजों के आगे घुटने टेकने से पहले अच्छी शुरुआत दिलाई। प्रभसिमरन ने 31 गेंद में सात चौके और एक छक्के से 49 रन, जबकि जायसवाल ने 17 गेंद में सात चौकों से 31 रन बनाए। इसके बाद कर्नाटक के गेंदबाजों ने शीर्ष और मध्यक्रम को झकझोर दिया जिससे राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह और शिवम दूबे दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौशिक ने तीन विकेट लेकर भारतीय टीम को समेट दिया। एशियाई खेलों के लिए जाने वाली भारतीय टीम कप्तान ऋतुराज गायकवाड के बिना खेल रही थी जिन्हें मोहाली में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे के लिए अंतिम एकादश में चुना गया है। भारतीय पुरुष टीम पहली बार एशियाई खेलों में हिस्सा लेगी जिसमें मुकाबले 28 सितंबर से आठ अक्तूबर तक चलेंगे। भारतीय महिला टीम पहले ही एशियाड के सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed