फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup: Virat Kohli equals Ricky Ponting international centuries record, now only behind Sachin Tendulkar

Virat Kohli: विराट कोहली ने रिकी पोंटिंग के शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की, अब सचिन तेंदुलकर से 29 सेंचुरी पीछे

Fri, 09 Sep 2022 08:57 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 09 Sep 2022 08:57 AM IST
सार

पोंटिंग ने अंतरराष्ट्रीय करियर में 71 शतक लगाए थे। टेस्ट में उन्होंने 41 और वनडे में 30 शतक लगाए थे। पोंटिंग ने इसके लिए 668 पारियां खेली थीं। वहीं, कोहली ने 71 शतक के लिए 522 पारियां खेली हैं।

विज्ञापन
Asia Cup: Virat Kohli equals Ricky Ponting international centuries record, now only behind Sachin Tendulkar
शतकों का रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशिया कप में विराट कोहली ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक लगाया। उनका यह अंतरराष्ट्रीय करियर का 71वां शतक रहा। कोहली ने टेस्ट में अब तक 27, वनडे में 43 और टी-20 में एक शतक लगाया है। उनके बल्ले से यह शतक करीब 33 महीने बाद आया। इस शतक के साथ कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के अंतरराष्ट्रीय शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
विज्ञापन

 

पोंटिंग ने अंतरराष्ट्रीय करियर में 71 शतक लगाए थे। टेस्ट में उन्होंने 41 और वनडे में 30 शतक लगाए थे। पोंटिंग ने इसके लिए 668 पारियां खेली थीं। वहीं, कोहली ने 71 शतक के लिए 522 पारियां खेली हैं। कोहली अब अंतरराष्ट्रीय शतकों के मामले में बस भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं। तेंदुलकर ने करियर में 100 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Asia Cup: Virat Kohli equals Ricky Ponting international centuries record, now only behind Sachin Tendulkar
सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रिकी पोंटिंग - फोटो : सोशल मीडिया
टेस्ट में तेंदुलकर के नाम 51 शतक और वनडे में 49 शतक हैं। कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ 53 गेंदों में शतक जड़ा। 61 गेंदों में 122 रन की अपनी नाबाद पारी में कोहली ने 12 चौके और छह छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा। यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनका पहला शतक रहा। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने इस फॉर्मेट में चार शतक जड़े हैं।
विज्ञापन

कोहली द्वारा खेली गई पारी टी-20 अंतरराष्ट्रीय में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारी है। उन्होंने इस मामले में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले रोहित ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 118 रन बनाए थे। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा स्कोर करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच के नाम है। फिंच ने 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 76 गेंदों में 172 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed