{"_id":"5e5932128ebc3ec54855d2ca","slug":"asia-cup-to-be-held-in-dubai-both-india-and-pakistan-will-play","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई में होगा एशिया कप 2020, पाकिस्तान को मिली थी मेजबानी, भारत ने जताया था विरोध","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दुबई में होगा एशिया कप 2020, पाकिस्तान को मिली थी मेजबानी, भारत ने जताया था विरोध
Fri, 28 Feb 2020 09:07 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 28 Feb 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार एशिया कप के आयोजन स्थल से पर्दा उठ ही गया। सितंबर में होने वाले इस टूर्नामेंट की मेजबानी यूएई करेगा। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की 3 मार्च को होने वाली मीटिंग के लिए के दुबई रवाना होने से पहले सौरभ गांगुली ने ईडन गार्डंस पर संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, 'एशिया कप दुबई में होगा और भारत और पाकिस्तान दोनों इसमें हिस्सा लेंगे।'
विज्ञापन
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शुक्रवार को कहा कि आगामी एशिया कप टूर्नामेंट का आयोजन दुबई में होगा और इसमें भारत और पाकिस्तान दोनों देश इस टूर्नामेंट में भाग लेंगे। बीसीसीआई ने यह भी साफ कर दिया कि उसे इस बात से कोई आपत्ति नहीं है कि टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान करेगा।
विज्ञापन
पाकिस्तान में होना था एशिया कप
इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान को मेजबान देश का दर्जा मिला था, लेकिन बीसीसीआई ने साफ कर दिया था कि सुरक्षा कारणों के चलते उसकी टीम अपने पड़ोसी देश का दौरा नहीं कर सकती। इसके बाद इस टूर्नामेंट को दुबई में आयोजित कराने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
8 साल से दोनों देश ने नहीं खेली द्विपक्षीय सीरीज
भारत और पाकिस्तान ने 2012-13 के बाद से कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है। तब पाकिस्तान की टीम सीमित ओवरों की सीरीज खेलने के लिए भारत आई थी। दोनों देशों में राजनीतिक तनाव के चलते ये दोनों देश तब से सिर्फ आईसीसी टूर्नमेंट में ही एक-दूसरे के खिलाफ खेलते दिखते हैं।