फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2023: Sarfaraz Ahmed Response on India Refusing To Tour Pakistan For Asia Cup; Know Here | IPL 2023

Asia Cup 2023: 'जिस तरह से हम मेजबानी करते हैं...' भारत के पाकिस्तान दौरे से मना करने पर बोले सरफराज अहमद

Wed, 10 May 2023 10:52 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 10 May 2023 10:52 AM IST
सार

एशिया कप के मामले पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम को एशिया कप के लिए उनके देश आना चाहिए।

विज्ञापन
Asia Cup 2023: Sarfaraz Ahmed Response on India Refusing To Tour Pakistan For Asia Cup; Know Here | IPL 2023
सरफराज अहमद ने एशिया कप पर बयान दिया है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस साल एशिया कप होना है। हालांकि, इसकी मेजबानी को लेकर पिछले कुछ समय से काफी विवाद चला आ रहा है। दरअसल, पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट की मेजबानी मिली थी, लेकिन एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह ने पिछले साल अपने बयान में कहा था कि भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। ऐसे में टूर्नामेंट को किसी तटस्थ स्थान पर कराने को लेकर बातचीत जारी है।
विज्ञापन


हालांकि, पाकिस्तान इसका विरोध कर रहा है और उसने हाईब्रिड मॉडल की भी पेशकश की थी। अब इस पूरे मामले पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम को एशिया कप के लिए उनके देश आना चाहिए।
विज्ञापन

सरफराज ने कही यह बात

Pakistan have the advantage over India at 2019 World Cup: Sarfaraz Ahmed |  Sports News,The Indian Express

सरफराज ने कहा, 'हमें भारत के पाकिस्तान नहीं आने की बात भी नहीं करनी चाहिए। हमें अपना रुख बताना चाहिए कि भारत को पाकिस्तान में आकर खेलना ही होगा। जिस तरह से पाकिस्तान के लोगों ने स्टीव स्मिथ, जो रूट और जेम्स एंडरसन को पाकिस्तान में खेलते हुए देखा है, उसी तरह वे पाकिस्तान में भारत बनाम पाकिस्तान मैच देखना चाहते हैं। हर टीम पाकिस्तान आ रही है। हमें टीमों से पाकिस्तान में आने और खेलने के लिए अपील नहीं करनी चाहिए, यह हमारा अधिकार है कि पाकिस्तान में क्रिकेट आए और टीमें आकर खेलें। 

'हमारे जैसा मेजबान कोई नहीं'

सरफराज ने कहा, 'पाकिस्तान के खिलाड़ियों और पीसीबी ने देश में क्रिकेट को वापस लाने के लिए बहुत संघर्ष किया है। हमारे सुरक्षा बलों, खुफिया इकाई और सेना के जवानों ने क्रिकेट को पाकिस्तान में वापस लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुझे लगता है कि भारत को पाकिस्तान में खेलने के लिए आना चाहिए और यहां आने वाली हर टीम को पाकिस्तान का समर्थन करना चाहिए। जिस तरह से हम टीमों की मेजबानी करते हैं, दुनिया में शायद ही कोई ऐसा देश होगा जो हमारी बराबरी कर सके।'
विज्ञापन

श्रीलंका को मिल सकती है एशिया कप की मेजबानी

Asia Cup 2023: Sarfaraz Ahmed Response on India Refusing To Tour Pakistan For Asia Cup; Know Here | IPL 2023
जय शाह ने एशिया कप को लेकर बड़ा बयान दिया है - फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप की मेजबानी को लेकर पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने सोमवार को एशिया कप को देश से बाहर स्थानांतरित करने का फैसला किया, क्योंकि पीसीबी के टूर्नामेंट को 'हाइब्रिड मॉडल' पर आयोजित करने के प्रस्ताव को सदस्य देशों द्वारा अस्वीकार कर दिया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि सितंबर के महीने में यूएई में अत्यधिक गर्मी की वजह से खिलाड़ियों के चोटिल होने का डर रहेगा। ऐसे में श्रीलंका छह देशों के टूर्नामेंट की मेजबानी करने की दौड़ में सबसे आगे है।

क्या था हाईब्रिड मॉडल?
पीसीबी ने हाल ही में एशिया कप के लिए 'हाईब्रिड मॉडल' पेश किया था, जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान अपने सारे मैच अपने देश में ही खेलेगा। वहीं, टीम इंडिया अपने मैच यूएई, दुबई, ओमान या फिर श्रीलंका में खेल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed