फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2023: All Six Teams Squads Announced For Asia Cup, Sri Lanka, Afghanistan, India, Pakistan Full Squad

Asia Cup 2023: एशिया कप के लिए सभी छह टीमों का एलान, डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका को बड़ा झटका, हसरंगा बाहर

Tue, 29 Aug 2023 07:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 29 Aug 2023 07:36 PM IST
सार

हसरंगा का बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि पिछले साल श्रीलंका को एशियाई चैंपियन बनाने में उनका अहम किरदार रहा था। हसरंगा को लंका प्रीमियर लीग के दौरान जांघ में चोट लगी थी।

विज्ञापन
Asia Cup 2023: All Six Teams Squads Announced For Asia Cup, Sri Lanka, Afghanistan, India, Pakistan Full Squad
एशिया कप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशिया कप 2023 का आयोजन 30 अगस्त से 17 सितंबर के बीच श्रीलंका और पाकिस्तान की सह-मेजबानी में होगा। इस टूर्नामेंट में कुल छह देश शामिल हो रहे हैं और इन सभी देशों ने अपनी-अपनी टीमों का एलान कर दिया है। पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भारत, अफगानिस्तान के बाद अब डिफेंडिंग चैंपियंस श्रीलंका ने भी एशिया कप के लिए अपनी टीम जारी कर दी है। श्रीलंकाई टीम को बड़ा झटका लगा है। वानिंदु हसरंगा चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा दुष्मंथा चमीरा, लाहिरू मदुशंका और लाहिरू कुमारा भी इस स्क्वॉड में शामिल नहीं हैं। ये तीनों गेंदबाज भी चोटिल हैं। बिनुरा फर्नांडो और प्रमोद मदुशन को इनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

 

श्रीलंका के कई खिलाड़ी अनफिट

इसके अलावा दो साल बाद वनडे स्क्वॉड में वापसी करने वाले कुसल परेरा भी फ्लू से जूझ रहे हैं। एक बार ठीक हो जाने के बाद ही वह टीम से जुड़ पाएंगे। हालांकि, हसरंगा का बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि पिछले साल श्रीलंका को एशियाई चैंपियन बनाने में उनका अहम किरदार रहा था। हसरंगा को लंका प्रीमियर लीग के दौरान जांघ में चोट लगी थी। दासुन शनाका ही टीम की कमान संभालेंगे, जबकि कुसल मेंडिस टीम के उपकप्तान होंगे। हसरंगा की गैरमौजूदगी में महीश तीक्ष्णा स्पिन डिपार्टमेंट संभालेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

Asia Cup 2023: All Six Teams Squads Announced For Asia Cup, Sri Lanka, Afghanistan, India, Pakistan Full Squad
श्रीलंकाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया
नेपाल पहली बार एशिया कप खेल रहा
नेपाल को भारत और पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। वहीं, अफगानिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ग्रुप-बी में है। यह आयोजन एक वनडे प्रारूप में खेला जाएगा और भारत में 2023 आईसीसी विश्व कप से पहले एशियाई टीमों के लिए तैयारी करने का मौका प्रदान करेगा। भारत ने सबसे ज्यादा सात बार यह टूर्नामेंट जीते है, जबकि श्रीलंका टूर्नामेंट में छह बार का चैंपियन है। श्रीलंकाई टीम डिफेंडिंग चैंपियन भी है। वहीं, प्रतियोगिता में यह नेपाल की पहली उपस्थिति होगी।
विज्ञापन

मुल्तान में खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला मैच
टूर्नामेंट में छह टीमों को दो-दो ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप-ए में भारत, मेजबान पाकिस्तान और नेपाल है। वहीं, ग्रुप-बी में बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका है। उद्घाटन मुकाबला पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्तान में 30 अगस्त को खेला जाएगा। वहीं, श्रीलंका की जमीन पर पहला मैच 31 अगस्त को बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच कैंडी में होगा। भारतीय टीम अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी।

Asia Cup 2023: All Six Teams Squads Announced For Asia Cup, Sri Lanka, Afghanistan, India, Pakistan Full Squad
रोहित शर्मा और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
भारत-पाकिस्तान महामुकाबला दो सितंबर को
भारतीय टीम अपना पहला मैच दो सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ कैंडी में खेलेगी। इसके बाद उसी मैदान पर चार सितंबर को उसका मुकाबला नेपाल से होगा। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर फोर चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी और इस चरण में शीर्ष दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी। एशिया कप इस बार 50 ओवर के प्रारूप में खेला जाएगा। विश्व कप से पहले टीमों को अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने का यह सुनहरा मौका होगा।

श्रीलंका

दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल जेनिथ परेरा, कुसल मेंडिस (उपकप्तान), चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा, महीश तीक्ष्णा, दुनिथ वेललागे, मथीशा पथिराना, कासुन राजिथा, दुशान हेमंथा, बिनुरा फर्नांडो और प्रमोद मदुशन।

अफगानिस्तान

Asia Cup 2023: All Six Teams Squads Announced For Asia Cup, Sri Lanka, Afghanistan, India, Pakistan Full Squad
अफगानिस्तान की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इकराम अलिखिल, इब्राहिम जादरान, रियाज़ हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनात, गुलबदीन नईब, राशिद खान, अब्दुल रहमान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, मोहम्मद सलीम सफी, फजलहक फारूकी, शराफुद्दीन अशरफ (रिजर्व)।

भारत

Asia Cup 2023: All Six Teams Squads Announced For Asia Cup, Sri Lanka, Afghanistan, India, Pakistan Full Squad
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। बैकअप: संजू सैमसन।

पाकिस्तान

Asia Cup 2023: All Six Teams Squads Announced For Asia Cup, Sri Lanka, Afghanistan, India, Pakistan Full Squad
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, तैयब ताहिर, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान (उपकप्तान), मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी।

बांग्लादेश

Asia Cup 2023: All Six Teams Squads Announced For Asia Cup, Sri Lanka, Afghanistan, India, Pakistan Full Squad
बांग्लादेश की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, तंजीद तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, शेख महेदी, नसुम अहमद, शमीम हुसैन, अफीफ हुसैन , शोरफुल इस्लाम, एबादोत हुसैन, मोहम्मद नईम।

नेपाल

Asia Cup 2023: All Six Teams Squads Announced For Asia Cup, Sri Lanka, Afghanistan, India, Pakistan Full Squad
नेपाल टीम - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), भीम शर्की, कुशल मल्ला, आरिफ शेख, दीपेंद्र सिंह ऐरी, गुलशन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी, प्रतीश जीसी, श्याम ढकाल, संदीप जोरा, किशोर महतो और अर्जुन साउद।

टूर्नामेंट का शेड्यूल

तारीख मैच जगह
30 अगस्त पाकिस्तान बनाम नेपाल मुल्तान
31 अगस्त बांग्लादेश बनाम श्रीलंका कैंडी
2 सितंबर पाकिस्तान बनाम भारत कैंडी
3 सितंबर बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान लाहौर
4 सितंबर भारत बनाम नेपाल कैंडी
5 सितंबर अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका लाहौर
  सुपर-4 राउंड  
6 सितंबर A1 बनाम B2 लाहौर
9 सितंबर B1 बनाम B2 कोलंबो
10 सितंबर A1 बनाम A2 कोलंबो
12 सितंबर A2 बनाम B1 कोलंबो
14 सितंबर A1 बनाम B1 कोलंबो
15 सितंबर A2 बनाम B2 कोलंबो
  फाइनल  
17 सितंबर सुपर4- 1 बनाम 2 कोलंबो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed