{"_id":"6304c76e4a43dd53141b014a","slug":"asia-cup-2022-ind-vs-pak-rohit-sharma-against-pakistan-know-his-records-and-stats-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK T20I: पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा का रिकॉर्ड शर्मनाक, एशिया कप में प्रदर्शन सुधारने की चुनौती","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK T20I: पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा का रिकॉर्ड शर्मनाक, एशिया कप में प्रदर्शन सुधारने की चुनौती
Tue, 23 Aug 2022 06:24 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 23 Aug 2022 06:24 PM IST
सार
रोहित के पिछले पांच सालों के प्रदर्शन को देखें तो 2022 में उनका औसत सबसे कम है। उन्होंने इस साल 13 मैच की 13 पारियों में 24.16 की औसत से 290 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 140.09 का रहा। रोहित ने एक अर्धशतक लगाया है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम 28 अगस्त (रविवार) को एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। टीम इंडिया की नजर पाकिस्तान से पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला लेने पर है। अगर भारतीय टीम को इस टीम के खिलाफ जीत हासिल करनी है तो शीर्ष क्रम को बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा। रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली पर बड़ी जिम्मेदारी है, लेकिन टीम इंडिया इन तीनों को लेकर ही चिंतित है।
दरअसल, राहुल ने लंबे समय बाद चोट से वापसी की है। वह जिम्बाब्वे में दो मैचों में बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वहीं, विराट कोहली का फॉर्म पिछले दो सालों से ठीक नहीं है। इस कारण उन्होंने ब्रेक भी लिया था। वह ब्रेक के बाद सीधे पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे। रोहित शर्मा की बात करें तो वह नियमित खेल रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उनका रिकॉर्ड शर्मनाक है। अगर वह अपने रिकॉर्ड में सुधार नहीं करते हैं तो टीम इंडिया मुश्किल में पड़ जाएगी।

पाकिस्तान के खिलाफ दो बार शून्य पर हुए आउट
टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा के प्रदर्शन को देखें तो उन्होंने सात पारियों में सिर्फ 70 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 14 का रहा है। उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 30 रन है और स्ट्राइक रेट 127.27 का है। वह दो बार पाकिस्तान के खिलाफ शून्य पर भी आउट हुए हैं। रोहित ने जिन टीमों के खिलाफ कम से कम पांच पारियां खेली हैं, उनमें पाकिस्तान के खिलाफ ही उनका रिकॉर्ड सबसे खराब है।

- फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया से भी खराब पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड
रोहित ने पाकिस्तान के बाद श्रीलंका के खिलाफ 16 पारियों में 21.19 की औसत से 339 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16 पारियों में ही 22.71 की औसत से 318 रन बनाए हैं। श्रीलंका के खिलाफ भारतीय कप्तान ने 118 रन की पारी जरूर खेली है, लेकिन ओवरऑल रिकॉर्ड उनका बेहतरीन नहीं है। इस बार एशिया कप में उनके पास पाकिस्तान के साथ-साथ श्रीलंका के खिलाफ भी अपने रिकॉर्ड को ठीक करने का मौका है।

पिछले दो सालों से खराब 2022 में रोहित का प्रदर्शन
रोहित के पिछले पांच सालों के प्रदर्शन को देखें तो 2022 में उनका औसत सबसे कम है। उन्होंने इस साल 13 मैच की 13 पारियों में 24.16 की औसत से 290 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 140.09 का रहा। रोहित ने एक अर्धशतक लगाया है।
पिछले पांच सालों में रोहित का टी20 में प्रदर्शन

| साल | मैच | पारी | रन | औसत |
| 2018 | 19 | 18 | 590 | 36.87 |
| 2019 | 14 | 14 | 396 | 28.28 |
| 2020 | 4 | 4 | 140 | 46.66 |
| 2021 | 11 | 11 | 424 | 38.54 |
| 2022 | 13 | 13 | 290 | 24.16 |
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल का बदला लेने उतरेंगे रोहित
रोहित के पास इस बार पाकिस्तान से बदला लेने का भी मौका है। दरअसल, पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में वह पाकिस्तान के खिलाफ खाता भी नहीं खोल पाए थे। उन्हें शाहीन अफरीदी ने एलबीडब्ल्यू कर दिया था। भारत को पहली बार किसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हार मिली थी। रोहित उस प्रदर्शन को सुधारना चाहेंगे और एशिया कप में टीम को पहले ही मैच में जीत दिलाना चाहेंगे।