{"_id":"6261387b08ea7d75b5194830","slug":"asia-cup-2022-hosting-of-asia-cup-may-be-snatched-from-sri-lanka-tournament-may-be-held-in-uae","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asia Cup 2022: श्रीलंका से छिन सकती है एशिया कप की मेजबानी, 46 करोड़ रुपये का होगा नुकसान, किसे मिलेगी मेजबानी?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup 2022: श्रीलंका से छिन सकती है एशिया कप की मेजबानी, 46 करोड़ रुपये का होगा नुकसान, किसे मिलेगी मेजबानी?
Thu, 21 Apr 2022 05:41 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 21 Apr 2022 05:41 PM IST
सार
टी-20 विश्व कप से ठीक पहले होने वाला यह टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट में ही खेला जाएगा। पहला मैच 27 अगस्त को होगा, जबकि फाइनल 11 सितंबर को खेला जाएगा। एशिया कप के 15वें संस्करण में भारतीय टीम अपना खिताब बचाने उतरेगी।
विज्ञापन
एशिया कप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आर्थिक संकटों से जूझ रही श्रीलंका को एक और झटका लगने वाला है। एशिया का सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट एशिया कप की मेजबानी उसके हाथ से जाने वाली है। इस साल अगस्त-सितंबर में होने वाले टूर्नामेंट की मेजबानी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को सौंपी जा सकती है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्रीलंका में टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर चिंता जताई है।
श्रीलंका से अगर एशिया कप की मेजबानी छीन जाती है तो उसे छह मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 46 करोड़ रुपये) का नुकसान हो सकता है। इसी बीच, एशियन क्रिकेट काउंसिल ने इंतजार करने का फैसला किया। वह स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। अगर स्थिति में सुधार नहीं होती है तो एशियन क्रिकेट काउंसिल टूर्नामेंट की मेजबानी यूएई को सौंप देगा।
श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के एक अधिकारी ने आइलैंड डॉट एलके को बताया, “बीसीसीआई ने देश में अशांति के बारे में चिंता जताई है और अगर टूर्नामेंट बाधित होता है तो हमें छह मिलियन अमेरिकी डॉलर का नुकसान होगा। हालांकि, हमने कहा है कि सरकार के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे हैं। हम फिलहाल बीच मझधार में फंसे हैं।

- फोटो : सोशल मीडिया
यूएई को क्यों मिलेगी मेजबानी?
आर्थिक संकटों के कारण श्रीलंका में हो रहे प्रदर्शन के बीच एशियन क्रिकेट काउंसिल ने यूएई को प्लान बी में रखा है। यूएई ने पिछले कुछ सालों में लगातार कई बड़े टूर्नामेंट का आयोजन किया है। इसमें टी20 वर्ल्ड कप और दो आईपीएल सीजन शामिल है। यूएई में एशिया कप का पिछला संस्करण 2018 में खेला गया था। तब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम चैंपियन बनी थी।
आखिरी निर्णय कब होगा?
एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह ने पहले ही बता दिया है कि आईपीएल के फाइनल के दिन एशिया कप को लेकर चर्चा की जाएगी। जय शाह ने आईपीएल फाइनल देखने के लिए श्रीलंका क्रिकेट के अधिकारियों को आमंत्रित किया है।
कब होना है टूर्नामेंट?
टी-20 विश्व कप से ठीक पहले होने वाला यह टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट में ही खेला जाएगा। पहला मैच 27 अगस्त को होगा, जबकि फाइनल 11 सितंबर को खेला जाएगा। एशिया कप के 15वें संस्करण में भारतीय टीम अपना खिताब बचाने उतरेगी। इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफायर मैच 20 अगस्त से शुरू होंगे।
सबसे ज्यादा सात बार चैंपियन बन चुका है भारत
अब तक 14 बार इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा चुका है। श्रीलंका ने चार बार इसकी मेजबानी की है। वह 2010 के बाद पहली बार अपने यहां इस टूर्नामेंट का आयोजन करेगा। भारतीय टीम सबसे ज्यादा सात बार चैंपियन बनी है। वहीं, श्रीलंका पांच बार खिताब जीतने में कामयाब हुआ है। पाकिस्तान दो बार चैंपियन बना है और बांग्लादेश को तीन बार फाइनल में हार मिली है।