फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2022 challenge and prospects for Team India in Asia Cup Virat Kohli KL Rahul form and Pakistan match

Asia Cup: टीम इंडिया 10 महीने में छह सीरीज जीती, अब एशिया कप की बारी, पाकिस्तान और श्रीलंका को हराने की चुनौती

Thu, 11 Aug 2022 09:19 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 11 Aug 2022 09:19 AM IST
सार

पिछले साल अक्तूबर-नवंबर में टी20 वर्ल्ड कप में मिली शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया में दो बड़े बदलाव हुए। विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ी तो रोहित शर्मा नियमित कप्तान बने। रवि शास्त्री ने कोच पद छोड़ा तो राहुल द्रविड़ नए कोच बने।

विज्ञापन
Asia Cup 2022 challenge and prospects for Team India in Asia Cup Virat Kohli KL Rahul form and Pakistan match
भारत का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूएई में एशिया कप का आयोजन 27 अगस्त से 11 सितंबर तक होगा। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साल का पहला बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट होगा। इसके बाद  ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप होना है। एशिया कप उससे पहले एशियाई टीमों के लिए एक सेमीफाइनल की तरह है। भारतीय टीम के सामने लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट को जीतने की चुनौती है। रोहित शर्मा की टीम जिस विजय रथ पर सवार है, उससे यह समझा जाता है कि टीम इंडिया अपने खिताब को बचाने में सफल रहेगी।
विज्ञापन


पिछले साल अक्तूबर-नवंबर में टी20 वर्ल्ड कप में मिली शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया में दो बड़े बदलाव हुए। विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ी तो रोहित शर्मा नियमित कप्तान बने। रवि शास्त्री ने कोच पद छोड़ा तो राहुल द्रविड़ नए कोच बने। उसके बाद से भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका को सीरीज में हराया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज बराबरी पर छूटी। फिर आयरलैंड, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज को परास्त किया।
विज्ञापन


इस तरह भारत ने 24 टी20 मैच पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद खेले हैं। इस दौरान 19 मैच अपने नाम किए। टीम इंडिया को चार मैचों में हार मिली और एक मैच बारिश के कारण नहीं हो सका था। इसमें नतीजा नहीं निकला था। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम के इस फॉर्म को देखते हुए यह माना जा रहा है कि एशिया कप में टीम बेहतरीन प्रदर्शन करेगी और उसे जीत लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Asia Cup 2022 challenge and prospects for Team India in Asia Cup Virat Kohli KL Rahul form and Pakistan match
राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद टीम इंडिया का प्रदर्शन
खिलाफ नतीजा
न्यूजीलैंड 3-0
वेस्टइंडीज 3-0
श्रीलंका 3-0
दक्षिण अफ्रीका 2-2
आयरलैंड 2-0
इंग्लैंड 2-1
वेस्टइंडीज 4-1

Asia Cup 2022 challenge and prospects for Team India in Asia Cup Virat Kohli KL Rahul form and Pakistan match
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया किसके खिलाफ खेलेगी?
मिशन टी20 वर्ल्ड कप के लिए काम कर रही टीम इंडिया को अब एशिया कप में खेलना है। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलनी है। एशिया कप में पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसी मजबूत टीमों से चुनौती मिलेगी। वहीं, मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के बाद मजबूत दक्षिण अफ्रीका से एक और सीरीज उसकी तैयारियों को बेहतर करेगी।

एशिया कप के लिए टीम के सामने क्या चुनौती?

Asia Cup 2022 challenge and prospects for Team India in Asia Cup Virat Kohli KL Rahul form and Pakistan match
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
1. कोहली का फॉर्म
टीम में अनुभवी विराट कोहली की वापसी हुई है। कोहली टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद से सिर्फ चार ही मैच खेल पाए हैं। विराट 17 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज समाप्त होने के बाद छुट्टी पर चले गए थे। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में नहीं खेले थे। उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में भी आराम दिया गया है। 

पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद विराट सिर्फ चार टी20 मैच ही खेल पाए हैं। इस दौरान वह भारत के 19 मैचों में नहीं खेले। इन चार मैचों में उन्होंने 20 की औसत और 128.57 की स्ट्राइक रेट 81 रन बनाए। टी20 वर्ल्ड कप से पहले विराट को एशिया कप के दौरान हर हाल में अपने पुराने फॉर्म में लौटना होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो उनके लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

Asia Cup 2022 challenge and prospects for Team India in Asia Cup Virat Kohli KL Rahul form and Pakistan match
रोहित शर्मा और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
2. राहुल और रोहित की फिटनेस
चोट के बाद केएल राहुल की वापसी हुई है। उनके ऊपर टीम को इतना भरोसा है कि कई महीनों के बाद टीम में आने के बावजूद उनका उपकप्तान का पद बचा हुआ है। हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत इस पद के लिए चुनौती पेश कर रहे थे, लेकिन टीम प्रबंधन को अभी राहुल पर ही भरोसा है। राहुल को अपनी फिटनेस के अलावा फॉर्म को साबित करनी है। आईपीएल में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी। अब देखना है कि राहुल किस तरह बल्लेबाजी करेंगे। अगर उनका बल्ला एशिया कप में चल गया तो टीम इंडिया बढ़े हुए आत्मविश्वास के टी20 वर्ल्ड कप में जाएगी। दूसरी ओर, रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ चोटिल हो गए थे। अब देखना है कि वह कितने फिट हैं।

Asia Cup 2022 challenge and prospects for Team India in Asia Cup Virat Kohli KL Rahul form and Pakistan match
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
3. टीम इंडिया के पास सिर्फ तीन तेज गेंदबाज
टीम में तीन तेज गेंदबाजों को ही जगह दी गई है। अब हार्दिक पांड्या के ऊपर बोझ बढ़ गया है। एशिया कप के लिए चुनी गई टीम में भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान और अर्शदीप सिंह ही विशुद्ध तेज गेंदबाज हैं। हार्दिक पांड्या ऑलराउंडर हैं और वह बल्लेबाजी के साथ-साथ तेज गेंदबाजी कर लेते हैं। भुवनेश्वर टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं और उनके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी होगी। अर्शदीप और आवेश ने हाल ही में डेब्यू किया है। उन्होंने आईपीएल में भले ही शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े टूर्नामेंट का दबाव अलग होता है।

Asia Cup 2022 challenge and prospects for Team India in Asia Cup Virat Kohli KL Rahul form and Pakistan match
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप में किस टीम से मिलेगी टक्कर
पाकिस्तान और श्रीलंका से भारत को सबसे ज्यादा टक्कर मिलेगी। भारत ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद 24 में से 19 मैच जीते हैं तो पाकिस्तान ने सात मैच खेले हैं। इस दौरान उसने छह मैच जीते हैं। उसने भले ही कम मैच खेले हैं, लेकिन टीम की जीत का फीसदी शानदार है। हाल में श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन किया है। उसने ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम को परेशान कर दिया। श्रीलंका ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद भले ही 11 में से सिर्फ दो मैच जीते, लेकिन उसके हालिया फॉर्म को नजरअंदाज करना गलत होगा। श्रीलंका एशिया कप के दौरान भारत और पाकिस्तान को चौंका सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed